मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मिल रहा है दुधारू पशु।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 17, 2023 5:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

A 2

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच दुधारू गायों का क्रय एवं वितरण हेतु पशु मेला का उद्घाटन माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर महानती, सांसद प्रतिनिधि श्री गौरव पुरुषटी, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह मेला आगामी 25 तारीख तक रहेगा जिसमें मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुक, दुधारू गायों का चयन कर सकेंगे। 

THE NEWS FRAME

आज 6 लाभुकों द्वारा दुधारू गायों का चयन किया गया तत्पश्चात उन्हें गायों का वितरण किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का महत्व बताते हुए कहा कि घर-घर तक जन-जन तक धन योजना पहुंचाना है तथा मुख्यमंत्री का सपना साकार करना है। बहरागोड़ा के साथ इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि पूरे कोल्हान में बहरागोड़ा ही एक ऐसा प्रखंड है जहां पर राज्य सरकार द्वारा दूध का संग्रह मेधा डेयरी के द्वारा किया जाता है। जो किसान इस डेयरी में दूध दे रहे हैं उनको लगभग 40 से ₹45 प्रति लीटर सरकार उनके खाते में पैसा दे रही है। 

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालक अपने स्वेच्छा से दुधारू गायों का चयन करें। उनको ठीक से समझ ले, दो से तीन बार दूध का दुहाई करने के उपरांत ही जब संतुष्ट हो जाए तब गायों का क्रय करें। सरकार इस योजना में मुफ्त में पशु आवास दे रही है तथा पशुओं का बीमा भी कराया जा रहा है। पशुपालकों को 75 से 90% का अनुदान भी दिया जा रहा है। हम आशा करते हैं कि किसान इस गाय से अपने जीविकोपार्जन का साधन और बेहतर कर पाएंगे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied