मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मानगो के 62 वर्षीय व्यक्ति कटक से हुआ लापता।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 25, 2024 3:09 PM
Follow Us:
मानगो के 62 वर्षीय व्यक्ति कटक से हुआ लापता
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : मानगो के एन एच 33 स्थित महावीर कॉलोनी के रहने वाले 62 वर्षीय शिव बालक सिंह जिनका पूरा बाल सफेद है हरे रंग का चेक शर्ट पहने हुए अपनी धर्मपत्नी के साथ 22 फरवरी को भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन करने उत्कल ट्रेन से पूरी जा रहे थे 22 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे कटक रेलवे स्टेशन पर उत्कल ट्रेन के पहुंचने पर बोगी के एक बच्चे के तबीयत खराब हो जाने पर शिव बालक सिंह बच्चों के परिजनों के साथ कटक स्टेशन में उतर गए और तबीयत खराब हुए बच्चे के परिजन के साथ बच्चे का इलाज कराने रेल अस्पताल चले गए लेकिन दोबारा लौट कर ट्रेन में नहीं आए। कुछ देर ट्रेन जब चली गई तब धर्मपत्नी को पता चला की ट्रेन में शिव बालक सिंह नहीं है पत्नी ट्रेन से उतरकर कटक लौटी।

Netaji 3

चारों ओर खोजबीन करने के बाद भी शिव बालक सिंह का कुछ पता नहीं चला जमशेदपुर में परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन कटक पहुंच कर प्रशासनिक मदद लिया कटक में चारों ओर शिव बालक सिंह जी का पोस्टर लगवाया गया है। 48 घंटे बीत जाने के बाद किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है धर्मपत्नी आज पति को खोजते खोजते थक हार कर जमशेदपुर लौटी। महावीर कॉलोनी जाकर भाजपा नेता विकास सिंह ने परिजनों से मिल कर मामले की जानकारी जमशेदपुर जिला प्रशासन एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास जी को देने की बात कही।

इसे भी पढ़ें :

पलाशबनी पंचायत में राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर: एक सफल आयोजन

सीतापुर: बेटे ने जायदाद की लालच में मां की तेरहवीं पर पिता की हत्या कर दी

घटना का विवरण:

22 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे कटक रेलवे स्टेशन पर उत्कल ट्रेन पहुंची।
ट्रेन में एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर, शिव बालक सिंह बच्चे के परिजनों के साथ कटक स्टेशन उतर गए।
वे बच्चे का इलाज कराने रेल अस्पताल चले गए, लेकिन ट्रेन में वापस नहीं आए।
जब ट्रेन चली गई, तब उनकी पत्नी को पता चला कि वे ट्रेन में नहीं हैं।
पत्नी ट्रेन से उतरकर कटक लौटीं और चारों ओर खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

परिवार की चिंता:
जमशेदपुर में परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे कटक पहुंचे और प्रशासनिक मदद ली।
कटक में चारों ओर शिव बालक सिंह जी का पोस्टर लगवाया गया है।
48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
थक हारकर पत्नी जमशेदपुर लौट आई हैं।

मदद की अपील:

भाजपा नेता विकास सिंह ने परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी जमशेदपुर जिला प्रशासन एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास जी को देने की बात कही।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए अपना मोबाइल नंबर 933414 1644 पर जानकारी मिलने पर सूचित करने की बात कही है।

यह एक चिंताजनक मामला है। हम उम्मीद करते हैं कि शिव बालक सिंह जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से वापस लौट आएंगे।

यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है:

लापता व्यक्ति का नाम: शिव बालक सिंह
उम्र: 62 वर्ष
पता: महावीर कॉलोनी, एनएच 33, मानगो, जमशेदपुर
लापता होने की तारीख: 22 फरवरी 2024
लापता होने का स्थान: कटक रेलवे स्टेशन
संपर्क नंबर: विकास सिंह – 933414 1644

गर आपको शिव बालक सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया उपरोक्त नंबर पर संपर्क करें।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied