मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारी बारिश के डर से निकला रविवार का दिन, और शाम होते ही हुई घनघोर बारिश। जानें मौसम का लाइव हाल अपने मोबाइल पर

On: September 13, 2021 5:05 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Jamshedpur : सोमवार 13 सितंबर, 2021  

साइक्लोन की सुगबुगाहट ने रविवार 12 सितंबर को दिनभर डरा कर लोगों को रखा था। लेकिन ऊपर वाले ने रहम दिखाते हुए दिन भर का मौसम साफ रखा और हल्की बूंदाबांदी के साथ ही दिन नकल गया। भारी बारिश के आने की डर से दिन भर लोग हड़बड़ी में ही दिखे, कुछ तो इस डर से घर से ही बाहर नहीं निकलें।

लेकिन शाम होते – होते तेज बारिश हो ही गई। शाम को 5 बजे के करीब आसमान पूरी तरह से धुंधला हो गया, तेज बारिश और हवाओं ने मौसम बदल डाला। ऐसा लगा कि अब ये बारिश नहीं रुकेगी लेकिन, लगभग 1 घण्टे के बाद ही मूसलाधार बारिश बंद हो गई। रात भर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। वातावरण में नमी बनी रही।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

वैसे अभी बारिश का मौसम बना रहेगा। ऐसा अनुमान है कि आने वाले 7 से 8 दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। धूप – छांव के साथ इन दिनों का मौसम कभी हल्की और कभी भारी बारिश के साथ ही खत्म होगा।

इस बारिश में NH 33 की कुछ तस्वीरें और वीडियो ली गईं है जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कल की बारिश कैसी हुई? तेज बारिश में भी गाड़ियां हाइवे पर दौड़ रही थी। हवाएं इतनी तेज थी कि छाता भी उड़ा जा रहा था। वैसे भी यह काफी रोमांचक मौसम है। परन्तु भीगने से बचना चाहिए।

THE NEWS FRAME

मौसम की लाइव जानकारी नीचे देख सकते हैं।

 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment