मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भारतमाता की आरती शहर के विभिन्न स्थलों पर।

On: August 12, 2021 11:39 AM
Follow Us:

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 12 अगस्त, 2021

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम एवं शहर के राष्ट्र-भक्तों द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी कोरोना के गाइडलाइन को विधिवत पालन करते हुए शौर्य यात्रा के उपलक्ष में भारत माता की आरती नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान आमबगान साकची में संध्या 5:30 बजे करने का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में मानगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, खुदीराम बोस चौक स्थित स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस, मानगो पुल स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं आम बागान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं शहीद स्थलों को  तिरंगा ध्वज से सजाया जाएगा।

THE NEWS FRAME


साथ ही गांधी मैदान में राष्ट्रगान खुदीराम बोष चौक पर राष्ट्रगीत एवं आमबगान में भारत माता की आरती किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस तरह का कार्यक्रम शहर वासियों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करने में सराहनीय भूमिका निभाएगा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनोद सिंह एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों का मानना है कि इस आजादी की कीमत हमारे युवाओं एवं बच्चों को मालूम होनी चाहिए जिससे वो इसे संभाल कर रखने के लिए अपने जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। 

राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहे हम राष्ट्र के लिए जिए और राष्ट्र के लिए मरेंगे इस तरह का संकल्प शहरवासियों में जाना चाहिए। जिससे हमारी एकता अखंडता को कोई भी बाहरी शक्ति किसी प्रकार से नुकसान न पहुंचा सके। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मास्क पहनना जरूरी है एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। आज की वार्ता में मुख्य रूप से विजय कुमार तिवारी डॉक्टर कमल शुक्ला सुशील कुमार सिंह एवं अन्य साथी गण शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment