📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्व सैनिक मातृशक्ति ने मनाया सावन महोत्सव।

On: July 24, 2023 5:12 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर। झारखण्ड 

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की अंगीभूत इकाई मातृशक्ति ने रविवार को साकची स्थित होटल जीवा में सुबह 10:00 बजे से लेकर संध्या 4:00 तक बड़े ही धूमधाम के साथ सावन मिलन समारोह मनाया। सावन महोत्सव में पूर्व सैनिकों की पत्नियों, माताओं एवं बहनों ने हरे रंग के पारंपरिक भेष भूषा में भाग लिया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात समाज सेविका तथा सायन इंटरनेशनल स्कूल की उप प्राचार्या श्रीमती सिमरन सागु के हाथों द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महिलाओं ने आपस में बिंदी,चूड़ी एवं सुहाग के अन्य सामग्रियों का वितरण किया। विभिन्न प्रकार के मनोरंजक प्रतियोगताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। 

पुरस्कार पाने वालों में से मुख्य रूप से सीमा, सुचिता, रजनी, रेणु, विभा, शीला तथा मधु रहीं। पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित करने की जिम्मेवारी संयोजक के रूप में श्रीमती संजू ठाकुर एवं श्रीमती हिमशिखा शर्मा ने निभाया। कार्यक्रम का संचालन मातृशक्ति प्रभारी श्री हरेंदु  शर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सावा फाइनेंशियल डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से उपस्थित समस्त मातृशक्ति सदस्यों को उपहार दिए गए।

क्या हुआ था मणिपुर में आइये जानते हैं 


---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment