📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सत्यवीर रजक द्वारा आज स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप में अनुमण्डल कार्यालय में मनाया गया।

On: January 12, 2023 6:04 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 12 जनवरी,  2023 

अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सत्यवीर रजक द्वारा आज स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप में अनुमण्डल कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजन किया गया। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की अपने छोटे से जीवनकाल में विवेकानंद समूचे विश्व को अलौकिक विचारों की ऐसी बेशकीमती पूँजी सौंप गए, जो आने वाली शताब्दियों तक मानव जाति का मार्गदर्शन करती रहेगी, स्वामी विवेकानन्द के कहे हर शब्द हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर श्रीमति पुनम कुमारी वर्मा, उप-कोषागार पदाधिकारी, घाटशिला ने स्वामी जी को याद करते हुए उनके मूल वचन ‘‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’’ को अपने जिवन में आत्मसात करने एवं प्रेरणादायक बताया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री कुलदीप टोप्पो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला, श्री जयप्रकाश करमाली, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला, श्री केशव भारती, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला, अनुमण्डल कार्यालय, उप-कोषागार एवं उप-निबंधन कार्यालय, घाटशिला के सभी कर्मी मौजुद हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment