📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नव निर्वाचित पी एल वी ( P L V ) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ समापन

On: January 9, 2025 4:49 PM
Follow Us:

सरायकेला (जय कुमार ): पी एल वी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार तय सरायकेला के द्वारा कानूनी सेवाओं को निःशुल्क जन – जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कैटेगरी के अर्ध विधिक स्वयं सेवकों ( पी एल वी ) के चयन की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव तौसीफ मिराज वह अन्य अधिवक्तागण द्वारा संचालित किया गया। इनके द्वारा सामाजिक लड़ाई झगड़ा एवं अन्य समस्याओं की निराकरण हेतु बताए गए। सचिव तौसीफ़ मिराज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि नव चयनित पी एल वी के द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराते हुए न्याय को सुलभ बनाने और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

1. अनाथ बच्चे , बेसरा बच्चों को किस प्रकार मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
2. आपसी लड़ाई-झगड़ा को सुलझाने एवं अन्य समस्याओं की निराकरण की जानकारी दी गई।
3. अंधविश्वास ,डायन प्रथा , नशा मुक्ति इत्यादि सामाजिक बुराइयों को दूर करने हेतु जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।

Read More : एनआईटी जमशेदपुर ने अचार के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन पर ईएसडीपी कार्यक्रम का उद्घाटन किया

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment