📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड सरकार की पहल: जिले के 70 ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थयात्रा पर भेजा जाएगा गोवा

On: June 10, 2024 1:28 PM
Follow Us:
झारखंड सरकार की पहल: जिले के 70 ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थयात्रा पर भेजा जाएगा गोवा

तीर्थयात्रा: जून माह के अंतिम सप्ताह में जे.टी.डी.सी.एल करायेगी यात्रा, जिला खेल कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जमा करें आवेदन

जमशेदपुर: झारखंड सरकार राज्य में निवासरत ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थयात्रा करायेगी, इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जे.टी.डी.सी.एल) के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। यह यात्रा जून माह के अंतिम सप्ताह में होगी।

इस तीर्थयात्रा में जाने के लिए पात्रता क्या है जानें –

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस तीर्थ यात्रा के लिए पात्रता के लिए तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आना चाहिए (कर दाता नहीं होना चाहिए)। साथ ही तीर्थयात्री द्वारा पहले से इस प्रकार का तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया गया हो ।

यह भी पढ़ें : बिष्टुपुर रीगल मैदान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वाहन पर हुआ ब्राह्मण महाजुटान।

बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन को भरकर 2 फोटो के साथ मूल चिकित्सा प्रमाण-पत्र Fit for Travel Certificate लगा कर निकटतम प्रखंड कार्यालय एवं जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में निर्धारित समयसीमा दिनांक 20 जून 2024 से पहले जमा करेंगे।

तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों का चयन पहले आने वालों को प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा, यदि तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक बढ़ जाती है तो इससे अतिरिक्त एक प्रतीक्षा सूची (निर्धारित संख्या का 10%) भी तैयार की जाएगी।

अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से संपर्क करें अथवा jamshedpur.nic.in वेबसाइट विजिट करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

Shravan की दूसरी सोमवारी पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य लोगों ने की शिरकत

Sawan में डाक विभाग की अनूठी पहल सिंहभूम मंडल ने शिवालयों में श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

Rath Yatra पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का सेवा शिविर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया निःशुल्क शीतल पेयजल 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

नागा मंदिर बेल्डीह से निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भगवान और भक्त के मिलन का दिव्य उत्सव Shri Jagannath रथयात्रा 2026

Leave a Comment