मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

झारखंड के 25 IPS को मिला नया बैच, गृह मंत्रालय ने जारी की वरियता सूची

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: September 22, 2023 6:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME
अनिमेष नैथानी -जामताडा़ एसपी

जमशेदपुर ।  झारखंड 

झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई 25 आईपीएस अधिकारियों की सूची को आज वरियता के आधार पर निर्धारित कर नया बैच दे दिया गया है.गत् 13 और 14 सितंबर को झारखंड के गृह विभाग द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय,नयी दिल्ली को राज्य के नव प्रोन्नत आईपीएस समेत कुल 25 आईपीएस अधिकारियों के नाम वरियता निर्धारण हेतु भेजा गया था.

Netaji 3

विभागीय पत्र के आलोक में आज गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से प्राप्त सूची के आधार पर कुल 25 आईपीएस अधिकारियों को 2012 से 2017 बैच प्रदान किया गया है.

THE NEWS FRAME
अजीत कुमार-सिटी एसपी धनबाद 

सरायकेला एसपी रह चुके आनंद प्रकाश को 2012 बैच प्रदान किया गया है जबकि वरियता के आधार पर सरायकेला जिले में ही एसपी रह चुके  मो.अर्शी आनंद प्रकाश से सीनियर माने जाएंगे चूंकि उनकी सीधी नियुक्ति आईपीएस 2012 बैच में ही हुई थी.

वहीं नव प्रोन्नत 6 आईपीएस अधिकारियों को 2014 बैच प्रदान किया गया है जिसमें सरोजिनी लकड़ा,एमेल्ड एक्का,सादिक अनवर रिजवी,अरविंद कुमार सिंह,विकास कुमार पांडेय और विजय आशीष कुजूर शामिल हैं जबकि 2013 बैच के ही आईपीएस अंशुमान कुमार को सीधी नियुक्ति के आधार पर इन सभी से वरिष्ठ माना जाएगा.

इसी तरह वरियता के क्रम में 12 नव प्रोन्नत आईपीएस को 2016 बैच प्रदान किया गया है जिसमें दीपक कुमार शर्मा,राजकुमार मेहता,शंभू कुमार सिंह,अजय कुमार सिन्हा,अनुदीप सिंह,पूज्य प्रकाश,शहदेव साव,अमित कुमार सिंह,धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार,मुकेश कुमार,दीपक कुमार पांडेय और जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के नाम शामिल हैं.

इसी क्रम में 6 नव प्रोन्नत आईपीएस को भी 2017 बैच प्रदान किया गया है जिसमें अजय कुमार,आरिफ इकराम, सरायकेला-खरसावां के एसपी डॉक्टर बिमल कुमार,रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो,कैलाश करमाली और दुमका एसपी पितांबर सिंह खेरवार शामिल हैं.

इन नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों में अमित सिंह,अनुदीप सिंह,डॉ बिमल कुमार,पितांबर सिंह खेरवार और कैलाश करमाली जमशेदपुर में डीएसपी के पद पर भी रह चुके हैं.

THE NEWS FRAME
डॉ बिमल कुमार-वर्तमान में सरायकेला-खरसावां एसपी 


Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied