📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार नगर निकायों में चलाया जा रहा डेंगू रोकथाम को लेकर सक्रिय अभियान

On: September 30, 2023 4:26 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

मानगो नगर निगम की टीम ने डेंगू के खिलाफ सक्रिय अभियान के तहत आज कुल 19 स्थानों का निरीक्षण किया। अभियान के तहत कुल 19 स्थानों पर फॉगिंग और कुल 670 घरों में एंटी-लार्वा गतिविधियां की गई। साथ ही सभी वार्डों में माईकिंग कर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चकुलिया नगर पंचायत की टीम ने अभियान के तहत कुल 07 स्थानों पर फॉगिंग गतिविधियां चलाई। अभियान के तहत नमोपाड़ा(वार्ड2,3), मिस्त्रीपाड़ा(वार्ड3,6), सरदारपाड़ा(वार्ड6), मुस्लिम बस्ती (वार्ड8,9) हातचली, मल्लिक पाड़ा(वार्ड9) में एंटी-लार्वा गतिविधियां की हैं। साथ ही नमोपाड़ा(वार्ड2), मिस्त्रीपाड़ा(वार्ड3),गौरपाड़ा(वार्ड6), मुस्लिम बस्ती(वार्ड9), बाजपेयी कॉलोनी(वार्ड10) में माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया गया। 

जुगसलाई नगर पंचायत द्वारा अभियान के तहत कुल 07 अलग – अलग स्थानों का पर एन्टी लार्वा गतिविधियां संचालित की गई और वॉर्ड 14 में फॉगिंग की गई। अभियान के तहत वॉर्ड 3 के हिल व्यू क्षेत्र में एंटी-लार्वा गतिविधियां की गई। साथ ही सभी वार्डों में माईकिंग कराया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा भी एंटी लार्वा छिड़काव एवं साफ सफाई अभियान संचालित किया गया। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment