मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

छात्र संगठन AIDSO की ओर से हुल दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: June 30, 2023 10:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

सरायकेला । झारखंड

A 2

आज AIDSO सरायकेला लोकल कमिटी की ओर से 30 जून हुल दिवस का कार्यक्रम सरायकेला स्थित वीर शहीद सिद्धू कान्हु पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ मर्यादा पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित AIDSO सरायकेला जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने कहा कि आज  से लगभग 168 साल पहले जब इस देश के लोगों में ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध कुछ कहने की भी हिम्मत नहीं होती थी उस वक्त बंदूक तोप और प्रशिक्षित सेना से लैस शक्तिशाली विदेशी हुकूमत के खिलाफ सिद्धू कान्हु के नेतृत्व में अशिक्षित ,अनुभवहीन  लोगों का केवल आदिम हथियारों के सहारे इतना बड़ा संग्राम को अंजाम दिया गया, हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। 

आज हमें  ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से तो आजादी मिल गई है पर सिद्धू कानू ने जिस शोषण, जुल्म, अत्याचार के खिलाफ इस महान संग्राम को संचालित किया था, वह आज भी जारी है। जल, जंगल, जमीन की लूट बेरोकटोक चल रही है । शिक्षा व रोजगार की स्थिति काफी दयनीय हैं। शिक्षा का निजीकरण व व्यापारीकरण जोरों से किया जा रहा है, जिससे शिक्षा दिन प्रतिदिन महंगी होते जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो जाने के कारण हजारों छात्र-छात्राएं स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

इस स्थिति में हुल को याद करना, उससे सीख और प्रेरणा लेना और आने वाले दिनों में  संघर्ष को संचालित करना आज वक्त की पुकार है।

कार्यक्रम में सरायकेला लोकल कमिटी सचिव रविन्द्र महतो, अध्यक्ष रामेश्वर महतो, प्रभात महतो, विवेक महतो, समीर महतो, दशरथ , पार्वती सरदार, तनु , प्रिया, विष्णु, आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied