मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: October 14, 2023 5:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर   |   झारखण्ड 

Netaji 3

करीम  सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा  विद्यार्थी  संगोष्ठी का आयोजन 14 अक्टूबर 2023 को किया गया।  इस अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़, भूगोल विभाग के प्रमुख डॉ आले अली, सहायक शिक्षिका डॉ फरज़ाना अंजुम, प्रोफ़ेसर डॉ पसरुल इस्लाम, दर्शनशास्त्र के शिक्षक डॉ अब्दुल लतीफ़ मंडल एवं भूगोल विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़ ने कहा कि ,संगोष्ठी, कार्यशालाएँ और प्रस्तुतियाँ छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद हैं क्योंकि वे उन्हें मूल्यांकन करने, वर्तमान घटनाओं पर अपडेट रहने, अवधारणाओं को में सक्षम बनाते हैं।

इस संगोस्ति में सेमेस्टर 1, 2 एवं 4 से कुल 14 विद्याथियों ने भाग लिया एवं अपने आकर्षक पावरप्वाइंट प्रस्तुति द्वारा अपने विषयों पर प्रकाश डाला।

सबसे पहले मिस्बा अली ने तटीय तलरूप विषय पर पावरप्वाइंट प्रस्तुति किया। साथ ही उन्होंने तट, तटरेखा, समुद्री तट, लैगून, खाड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

THE NEWS FRAME

इसी क्रम में नायाब अनवर ने अपक्षय, ऋतू ने चट्टानों एवं शैल, रेशमा रुकैया ने भू-आकृति विज्ञान, रिया कुमारी ने भूवैज्ञानिक समय पैमाना, रुपाली गुरिया ने तापमान, स्वाति सोरेन ने उष्मा बजट, हेमंती ने जलवायु विज्ञान, गोविन्द ने वायुमंडल की संरचना पर जानकारी दी। कुछ विद्याथियो ने पूरे विश्व के अत्यंत ज्वलंत मुद्दों को रखा जिसमें प्रियंका कर ने ओजोन परत के क्षय, बंटी झा एवं तनीषा कुमारी ने ग्लोबल वार्मिंग, प्रीतम तांती ने अम्ल वर्षा एवं मानव घोष ने सतत पोषणीय विकास पर आकर्षक पावरप्वाइंट प्रस्तुति द्वारा अपने विचारों को रखा। अंत में भूगोल विभाग के प्रमुख डॉ आले अली ने कहा कि करीम सिटी कॉलेज का भूगोल विभाग विद्याथियों के बौद्धिक विकास के लिए कार्यशालाएं, वेबिनार एवं का आयोजन करता आ रहा है ताकि विद्याथियो में भूगोल विषय के प्रति रूचि बनी रहे एवं उन्हें नयी नयी चीज़ों को जानने और सिखने का अवसर मिलता रहे।

साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भूगोल  विभाग द्वारा आयोजित विभागीय गतिविधियों में बढ़ – चढ़ कर भाग लेने क लिए प्रेरित भी किया।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied