📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा सत्र 2020-23 के छात्र छात्राओं को विदाई दी गयी।

On: November 3, 2023 3:59 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा सत्र 2020-23 के छात्र छात्राओं को विदाई देते हुए विदाई सह अभिनंदन समारोह  का आयोजन 3 नवंबर  2023 को किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉक्टर मोहम्मद रियाज,परीक्षा विभाग के प्रमुख डॉ बी.न त्रिपाठी, कला एवं सामाजिक विज्ञान के प्रमुख डॉ अनवर शाहब, डॉ इन्द्रसेन सिंह, डॉ मुश्ताक़ अहमद, डॉ फ़िरोज़ इम्ब्राहिम  उपस्थित थे. साथ ही भूगोल विभाग के प्रमुख डॉ आले अली, सहायक शिक्षिका डॉ फरज़ाना अंजुम, प्रोफ़ेसर डॉ पसरुल इस्लाम, उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत छोटा नागपुर की संस्कृति को दर्शाते हुए सांस्कृतिक नागपुरी नृत्य द्वारा की गयी.इसके बाद भूगोल विभाग के प्रमुख डॉ आले अली ने सभी अतिथियों एवं विद्याथियों का स्वागत किया. 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

इस समारोह में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य,गान, नाटक एवं कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया गया. सेमेस्टर 2 से अंजना कर्मकार एवं सेमेस्टर 4 से बंटी झा ने अपने भाषण के माध्यम से अपने वरिष्ठ छात्र छात्राओं के साथ अपने अनुभवों को साझा किया. प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़ ने कहा कि सभी भूगोल के विद्याथी अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करे क्योंकि मेहनत का अन्य कोई विकल्प नहीं है. अंत में सत्र 2020-23 के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सभी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी. इस कार्यक्रम का संचलन फलक नाज़ ने किया एवं इस प्रकार भूगोल विभाग द्वारा आयोजित विदाई सह अभिनंदन समारोह  का सफलतापूर्वक समापन हुआ.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment