📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

“जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो।” – कॉंग्रेस विधायक

On: December 17, 2021 4:34 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

Shocking Statement: कर्नाटक विधानसभा में कॉंग्रेस विधायक (MLA) रमेश कुमार ने अपने आपत्तिजनक बयान से विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। बयान देते हुए उन्होंने कहा कि – “जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कॉंग्रेस विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने ऐसे समय में शर्मनाक बयान दिया है जब कॉंग्रेस के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। उन्होंने अपने शर्मनाक बयान में कहा – “जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो।”
जैसा कि आप जानते हैं, कांग्रेस के दिन बुरे चल रहे हैं ऐसे में किसी कॉंग्रेसी नेता के मुख से आपत्तिजनक बातें कहना कॉंग्रेस के लिए और अधिक घातक ही साबित होगा। उनके इस बयान को लेकर अब उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग हो रही है।
उनके आपत्तिजनक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है।
यह बात उन्होंने उस समय रखी जब कर्नाटक विधानसभा चल रही थी। सभी विधायक अपनी-अपनी बातों को रख रहें थे। समय कम होने की वजह से स्पीकर सदन जल्द खत्म करना चाहते थे।
बता दें कि कर्नाटक विधनसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े के विधानसभा में चर्चा को 6 बजे तक खत्म करना चाहते थे लेकिन अन्य विधायक सदन में समय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में हंसते हुए स्पीकर हेगड़े ने कहा -“मैं उस स्थिति में हूं, जहां मुझे मजा लेना है और हां-हां करना है।” उन्होंने आगे कहा – “मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही को व्यवस्थित तरीके से करना चाहिए और सभी को अपनी बात जारी रखने के लिए कहना चाहिए। मेरी परेशानी सिर्फ यही है कि सदन का कामकाज नहीं चल रहा है।”
इसी बीच विधायक रमेश कुमार ने वह शर्मनाक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा – “देखिए एक कहावत है- जब रेप होना ही है तो लेटिए और मजे लीजिए। आपकी इस वक्त वही स्थिति है।” विधायक रमेश कुमार के इस बयान के बाद उनका विरोध किया गया जिसमें उनकी पार्टी के विधायकों सहित असेम्बली के महिला सदस्यों ने भी सदन में प्रदर्शन किया और उनके बयान की घोर निंदा की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment