📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक जमशेदपुर में आयोजित

On: August 25, 2024 7:53 PM
Follow Us:
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक जमशेदपुर में आयोजित

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को जमशेदपुर तुलसी भवन में संपन्न हुई।इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल ए आर सिन्हा,प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे ,प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष रवि रंजन दुबे।गौरतलब है कि हर 3 महीने में राज्य के अलग-अलग प्रांतों में एक बैठक राज्य के पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमे राज्य के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण शामिल होते है।इसके अतिरिक्त सभी जिला से आए पदाधिकारी एवम प्रतिनिधि गण भी इस बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इसके पश्चात स्वागत संबोधन में सभी जिलों से आए प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल ए आर सिन्हा ने सैनिकों को एकजुट रहकर, एवं बैठक में पूर्व सैनिक और संस्था के बिस्तर पर चर्चा की जाएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : शाहिद परवेज ने जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा से भाजपा की उम्मीदवारी की दावेदारी की

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों एवं सैन्य मातृशक्तियों के लिए आईडी कार्ड लागू करने का निर्देश दिया गया एवं अगले महीने आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। ईसीएचएस एंपानेलमेनट एवं संगठन विस्तार पर बैठक में मौजूद सभी पूर्व सैनिकों एवं मातृ शक्ति ने अपनी राय रखी। मौके पर अध्यक्ष महोदय ने सेना के अफसरों और जवानों का कंधे से कंधा मिलाकर काम करने एवं देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने में किए गए बलिदानों को भी याद किया।

उन्होंने ऐसी सभी शक्तियों के प्रति सतर्क रहने का आवाहन किया जो देश की गौरवशाली सैन्य इतिहास एवम परंपरा के ध्वज को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी जिला द्वारा प्रस्तुत किए गए रिपोर्ट में राज्य में संगठन की गतिविधियों एवम राष्ट्रहित समाजहित एवं सैन्य हित के अनेकानेक कार्यक्रम की जानकारी सभी को साझा की गई। और विभिन्न चर्चा की धनबाद के लिए एनसीसी बटालियन की सीआईडी कैंटीन बात की गई है।

बैठक में धनबाद से श्रीमती किरण शर्मा, बालमुकुंद कुमार शर्मा, आरके सिंह, प्रतिमा सिंह, कैलाश कुमार, रांची से नारायण प्रसाद के साथ विनय यादव, वरुण कुमार, मंजुला, पूनम, अबशेद कुमार, दीपक शर्मा, जसबीर सिंह, विजय कुमार, अनिक कुमार सिन्हा, मजोज कुमार सिंह, किशोर जयप्रकाश, कोडरमा से सूर्य नारायण, लोहरदगा से सूर्य नारायण उरांव, बोकारो से ललन प्रसाद के साथ ही इस सुनियोजित बैठक का आयोजन करने वाली हजारीबाग टीम से डीडी सिंह व अन्य उपस्थित थे। संगठन का कार्यक्रम राष्ट्रगान व संगठन गीत के साथ संपन्न हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment