📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।

On: July 18, 2024 7:08 PM
Follow Us:
भाजपा

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से कमर कसने का किया आह्वान, कहा- स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बदतर, जमकर हो रही वसूली, विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम विधानसभा में होगा भाजपा का विधायक।

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा पूरे प्रदेश के विभिन्न विधानसभा में आयोजित की जा रही है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला प्रभारी सह कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद मुख्यरूप से शामिल हुए। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिसमें गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पश्चिम विधानसभा के सातों मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के सदस्यों को सादर सम्मानित कर आभार जताया गया। वहीं, राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की स्वार्थी सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में सांसद बिद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम विस के सभी मंडल अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के प्रति आभार जताया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ मज़बूती एवं पूरी तन्मयता से संगठन के कार्यों और जनता की समस्याओं पर संघर्ष का आह्वान किया।

इससे पहले पश्चिम विधानसभा के सातों मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से सांसद विद्युत महतो एवं सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पश्चिम विधानसभा में बड़ी लीड के साथ चुनाव जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ को जीतने के लिए तैयारी तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की मुहिम को पूरी मजबूती से जारी रखने की बात कही।

मनीष जायसवाल ने जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में ध्वस्त कानून व्यवस्था और बेदम हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय हो गयी है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले के एकमात्र सरकारी अस्पताल एमजीएम की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बद से बदतर हो गयी है और वसूली जमकर हो रही है।

भाजपा

मंत्री बन्ना गुप्ता के नाकारापन के कारण जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही है। सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में कमर कस लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार के विस चुनाव के बाद पश्चिम विधानसभा में भाजपा का विधायक होगा। भाजपा के सामने कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो कार्यकर्ता उनका मुंह तोड़ जवाब दें। सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य की हेमंत सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से हेमंत सरकार सिर्फ झूठी घोषणाएं कर अपना दिन काट रही है। हेमंत सरकार में समाज के सभी वर्गों के लोग खुदको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर सहित कोल्हान के सभी 14 सीटों पर भाजपा की दमदार जीत होगी।सांसद विद्युत महतो ने पश्चिम विधानसभा के एक-एक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा, महिला, किसान, दलित, आदिवासी, मजदूर सभी खुदको ठगा हुआ अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे वादे और सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की जा सकती है, ये झामुमो-कांग्रेस के लोग भलीभांति जानते हैं।

इसलिए चुनाव से पूर्व फिरसे जनता को छलने और उन्हें भ्रमित करने के लिए दर्जनों झूठे वादों का पिटारा खोला जा रहा है। लेकिन हम सभी को इनके झूठ और वादाखिलाफी पर जनता को जागरूक करना है। आने वाला समय भाजपा का है, जब तक हम इस निकम्मी और आततायी सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देंगे तब तक चैन से नही बैठेंगे। बिद्युत महतो ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के दौरान उनके प्रयासों से कई बंद माइंस लगातार खुल रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने इस दिशा में पूरी तरह से आंख मूंद ली है और जनहित के भी कोई काम नहीं कर रही है।समारोह को पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के कोल्हान सह प्रभारी दिनेश कुमार, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े :रक्त की एक बूंद भी किसी को जीवन दे सकती है: नीलू मछुआ, भाजपा नेत्री।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के विस सह संयोजक विजय तिवारी ने किया।समारोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, रीता मिश्रा, विकास सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडे, डॉ. राजीव, संजीव कुमार, अनिल मोदी, मंजीत सिंह , नीलू मछुआ,  राजीव सिंह, कौस्तव राय, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडे, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, कमल किशोर, अमिताभ सेनापति, श्वेता कुमारी, चंदन चौबे, राहुल तिवारी, द्विपाल विश्वास, सुशील पांडे सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भवन प्रभारी, भवन सह प्रभारी, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्य उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment