मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने World Photography Day मनाया

On: August 19, 2025 9:57 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): World Photography Day हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है. यह दिवस उन लोगों के लिए खास महत्व रखता है जो किसी भी खूबसूरत चीज या नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते है। यह दिन सिर्फ तस्वीरें लेने का नहीं बल्कि फोटोग्राफी के इतिहास, महत्व और कला को समझने का अवसर है. फोटोग्राफी हमारी यादों को संजोती है और हर पल की कहानी बयां करती है.

इसी अवसर पर मंगलवार को वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चक्रधरपुर के बोरड़ा पुल समीप चटनी गार्डन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के फोटोग्राफर्स ने केक काटकर एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और इस खास दिन को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के शुभारम्भ होने से पहले सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत फोटोग्राफर्स जो हमारे बिच नहीं है उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

World Photography Day

“फोटोग्राफी सिर्फ तकनीक नहीं बल्कि कला है. यह सोच और नजरिया सामने लाती है. फोटोग्राफर कैमरे के जरिए दुनिया को नया रूप दिखाती हैं”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इतिहासकारों के मुताबिक कई साल पहले 9 जनवरी, 1839 को दुनिया की सबसे पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार हुआ था। इस प्रक्रिया का नाम था डॉगोरोटाइप जिसे जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर नाम के 2 वैज्ञानिकों ने अविष्कार किया था। डॉगोरोटाइप टेक्निक फोटोग्राफी की पहली प्रक्रिया थी, इस टेक्निक के आविष्कार का ऐलान फ्रांस सरकार ने 19 अगस्त, 1839 में किया। इसी की याद में विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है।

इस मौके पर वरिष्ठ फोटोग्राफर बलजीत सिंह जायसवाल, अध्यक्ष करुणाकरन उदयन, सचिव संजय कुमार मुखी, सादाब आलम, तरुण दास, जय कुमार, दिलीप महतो, रोहित मुंडा, मनीष बांडिया, जगबंधु नाग, कान्हू पाल, बरुण दास, मकरध्वज महतो, रोहित तांति, करन अभिषेक, साधु बोदरा, जलेश्वर पान, गुरुचरण समाड़, हरीश पूर्ति, प्रदीप कुमार बोदरा, सुमंत ठाकुर समेत कई फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

Cold War स्टाइल जासूसी: इटली के पूर्व जासूस ने रूस को बेचे नाटो (NATO) के गुप्त दस्तावेज, गिरफ्तार

New controversy on International maritime route: इजिप्ट और तुर्की ने LGBTQ+ क्रूज शिप को बंदरगाह पर प्रवेश देने से रोका

लॉरेंस बिश्नोई गैंग बना World’s Most Wanted Gang: अमेरिकी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर गंभीर आरोप

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

इंटरनेशनल सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 15 किलो विदेशी सोना जब्त; 15 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment