मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Virtual Tourism: सारंडा की वादियों में वर्चुअल टूरिज्म की पहल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 15, 2025 5:50 PM
Follow Us:
Add A Heading 13 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

Virtual Tourism: सारंडा की वादियों में वर्चुअल टूरिज्म की पहल — झारखंड पर्यटन विभाग ने किया डिजिटल फील्ड विज़िट, 3D और 360 डिग्री वीडियो का उपयोग कर वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट किया तैयार

Netaji 3

झारखंड पर्यटन विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर सारंडा क्षेत्र में पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में एक अभिनव पहल की है। मंगलवार को विभाग द्वारा डिजिटल माध्यम से एक फील्ड विज़िट का आयोजन किया गया, जिसमें अत्याधुनिक तकनीकों जैसे 3D और 360 डिग्री वीडियो का उपयोग कर वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट तैयार किया गया। इस प्रयास का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है।

यह विशेष अभियान जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की के नेतृत्व में संपन्न हुआ। फील्ड समन्वय की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के के.के. दास ने संभाली, जबकि दिल्ली से आई तकनीकी टीम ने वीडियो शूटिंग और अन्य डिजिटल कार्यों को अंजाम दिया।

THE NEWS FRAME

टीम ने सरंडा वन प्रमंडल के डीएफओ अविरूप सिन्हा के सहयोग से क्षेत्र के प्रमुख दर्शनीय स्थलों — घाघी रथी जलप्रपात, ठोलकोबाड़ आदिवासी गांव और किरीबुरू सनसेट पॉइंट का भ्रमण किया। इन स्थलों की मनोहारी छवि और जनजातीय संस्कृति को हाई – डेफिनिशन वीडियो में कैद किया गया, ताकि देश-विदेश के लोग झारखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को घर बैठे अनुभव कर सकें।

फील्ड विज़िट में डीएसओ कार्यालय की अर्चना और मनीषा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान स्थानीय बच्चों और ग्रामीणों के बीच रिफ्रेशमेंट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और स्पोर्ट्स जर्सी का वितरण किया गया, जिससे गांववासियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

झारखंड पर्यटन विभाग की यह पहल राज्य की पर्यटन क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। वर्चुअल टूरिज्म की यह नई सोच जहां सैलानियों को डिजिटल अनुभव देगी, वहीं स्थानीय समुदाय को रोजगार और पहचान के नए अवसर भी प्रदान करेगी।

  • जय कुमार, चाईबासा
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 8

जमशेदपुर woman की आत्महत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज मानसिक प्रताड़ना का आरोप गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

Untitled Design 5 11

Muzaffarpur की मां का दर्द SDPO राजेश कुमार शर्मा मेरे बेटे को पूछताछ के लिए ले गए और मार डाला

Untitled Design 3 11

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ Awareness अभियान समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied