मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

UGC विनिमयन शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक : मुकुल मिश्रा

On: January 27, 2026 10:10 PM
Follow Us:
  • उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ ही जन जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा

जमशेदपुर। विश्वविद्यालय वित्त आयोग (UGC) द्वारा हाल में जारी विनियमन को लेकर मंगलवार को सोनारी के भूतनाथ मंदिर के सामने सामान्य वर्ग की अहम बैठक आयोजित कर यूजीसी बिल पर गंभीर चिंता व्यक्त कर इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताया गया।

बैठक में उपस्थित विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने कहा कि यह बिल उच्च शिक्षा की स्वायत्तता को समाप्त करने वाला है और इससे विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। इस कानून से शिक्षा का केन्द्रीकरण होगा, जिससे राज्यों के अधिकार और स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका कमजोर होगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में मौजूद रवि शंकर सिंह और आशुतोष सिंह ने कहा कि यूजीसी बिल के माध्यम से सरकार विश्वविद्यालयों के प्रशासन, नियुक्तियों और अकादमिक निर्णयों में अत्यधिक हस्तक्षेप करेगी, जो लोकतांत्रिक और संविधान प्रदत्त शिक्षा के अधिकारों के एकदम खिलाफ है। इससे न केवल शिक्षकों की स्वतंत्रता प्रभावित होगी बल्कि छात्रों के भविष्य पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न समाजों द्वारा 29 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद इस बिल के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी तय किया गया कि अन्य सामाजिक संगठनों, शिक्षकों के संगठनों और छात्र संगठनों से संपर्क कर एक व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

बैठक में महेश्वर पांडेय, रमेश प्रसाद सिन्हा, कमल दूबे, विनोद सिंह, अरविंद मिश्रा, शंभू सिंह, भूषण पाठक, जितेंद्र सिंह, भूषण पांडेय, संतोष मिश्रा, मुन्ना जंघेल आदि मौजदूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment