मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

फायरिंग कांड का पर्दाफाश : जमशेदपुर पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो शूटरों को हथियार सहित किया गिरफ्तार

On: November 3, 2025 3:08 PM
Follow Us:
पुलिस ने किया प्रिंस खान गिरोह के 2 शूटर हथियार सहित गिरफ्तार

🔴 — संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई, दोनों के पास से पिस्टल, कट्टा और स्कूटी बरामद

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर, 3 नवम्बर 2025 (द न्यूज़ फ्रेम)।

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े दो शूटरों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों के पास से फायरिंग में प्रयुक्त देसी पिस्टल, कट्टा, कारतूस और सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी (JH-05 DM-4568) बरामद की गई है।

कार्रवाई का विवरण

02/03 नवम्बर 2025 की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को सूचना मिली कि भूईयाडीह निवासी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग कांड में शामिल आरोपी राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और राजेश गिरि उर्फ दांतू सफेद स्कूटी से मानगो बस स्टैंड की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने रात्रि गश्ती पार्टी एवं टाइगर मोबाइल के सहयोग से पांडेय घाट के पास छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने प्रिंस खान गैंग से जुड़ाव और फायरिंग कांड में संलिप्तता स्वीकार की।

फायरिंग की पृष्ठभूमि

ज्ञात हो कि 10 अक्टूबर 2025 को गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटरों ने भूईयाडीह स्थित हरेराम सिंह के आवास पर रंगदारी नहीं देने के कारण फायरिंग की थी।

इस घटना के बाद सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 135/2025, दिनांक 20.10.2025 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले ही मुख्य षड्यंत्रकारी आकाश सिंह और मुठभेड़ के बाद शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला को गिरफ्तार किया था। वहीं साजिशकर्ता दशरथ शुक्ला को रांची पुलिस ने पकड़ा था।

बरामद हथियार एवं सामान

  1. देसी पिस्टल – 01
  2. पिस्टल मैगजीन – 01
  3. जिंदा गोली (7.65mm) – 01
  4. देसी कट्टा – 01
  5. जिंदा गोली (315 bore) – 02
  6. घटना में प्रयुक्त सफेद स्कूटी – JH05-DM-4568
  7. कीपैड मोबाइल – 01

👮 गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

1. राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (32 वर्ष)
पिता – अनेक सिंह, पता – काशीडीह लाइन नं. 01, बगान नं. 03, थाना – साकची, जिला – पूर्वी सिंहभूम।

2. राजेश गिरि उर्फ दांतू (26 वर्ष)
पिता – बब्लू गिरि, पता – केबुल बस्ती, थाना – गोलमुरी, जिला – पूर्वी सिंहभूम।

दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास

राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू पर दर्ज हैं 14 से अधिक आपराधिक मामले —
सोनारी, सिदगोड़ा, गोलमुरी, आरआईटी, कदमा, गालूडीह व बड़बिल थाना क्षेत्रों में चोरी, फायरिंग, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम और बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

राजेश गिरि उर्फ दांतू पर पहले भी गोलमुरी थाना कांड संख्या 246/2011 धारा 395/412 भा.द.वि. का मामला दर्ज है।

विशेष टीम को मिली सफलता

इस अभियान में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी –

  • भोला प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम
  • निरीक्षक निरंजन कुमार, थाना प्रभारी, सीतारामडेरा
  • निरीक्षक गुलाब रब्बानी खान, पटमदा
  • अ०नि० अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह, सरयू राम (टाइगर मोबाइल)
  • प्रेम मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, सुनील कुमार, मनोज महतो सहित तकनीकी शाखा के जवान

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि

इस गिरफ़्तारी से जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रिंस खान गिरोह के संगठित अपराध पर नकेल कसने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों से पूछताछ में गैंग की अन्य गतिविधियों के खुलासे की संभावना है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment