मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बांझीकुसुम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, किंग गोल्ड चंपुआ विजयी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 30, 2025 7:10 PM
Follow Us:
बांझीकुसुम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, किंग गोल्ड चंपुआ विजयी
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कोल्हान/चक्रधरपुर (जय कुमार): माननीय विधायक सुखराम उरांव के घाटशिला उपचुनाव में व्यस्तता के कारण, चक्रधरपुर प्रखंड की आसनतलिया पंचायत के अंतर्गत बांझीकुसुम के ऐतिहासिक मैदान में नव युवक संघ बांझीकुसुम द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना जोन्को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना जोन्को उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता एवं बाइपी पंचायत की मुखिया श्रीमती पिंकी जोन्को, पंचायत समिति सदस्य पद्मावती डोंगो, झामुमो नेता प्रदीप महतो और स्थानीय ग्राम प्रधान कृष्णा चंपिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच मटकम्बेड़ा एफसी और किंग गोल्ड चंपुआ के बीच खेला गया। मैच 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ और पेनल्टी शूटआउट भी बराबरी पर समाप्त हुआ। फाइनल मैच का फैसला भारतीय सिक्कों के माध्यम से हुआ, जिसमें किंग गोल्ड चंपुआ विजेता और मटकंबेड़ा एफसी टीम उपविजेता बनी।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज वेस्ट गोलकीपर और विजेता व उपविजेता के साथ-साथ तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार की हकदार टीमों को अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में नव युवक संघ बांझीकुसुम के अध्यक्ष थॉमस चंपिया, सचिव समीर चंपिया, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन चंपिया सहित किशोर बोया, लालू चंपिया, अविनाश चंपिया, नारंगा जोंको और माइक ऑपरेटर मनमोहन पूर्ति व सिद्धार्थ पूर्ति का सराहनीय योगदान रहा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment