मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में पोटका की खोखो टीमों का दबदबा

On: January 27, 2026 9:36 AM
Follow Us:

जमशेदपुर:-पूर्वी सिंहभूम जिला खोखो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय खोखो चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर चैंपियनशिप के लिए तैयार खोखो कोर्ट का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में सरयू राय ने खोखो खेल की उपयोगिता और शारीरिक-मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षित खेल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजन समिति तथा कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आई टीमों को शुभकामनाएं दी और पूर्वी सिंहभूम जिला खोखो एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस चैंपियनशिप में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों से चयनित 24 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले गए। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों— अंडर-14 बालक/बालिका एवं अंडर-18 बालक/बालिका—में आयोजित की गई, जहाँ खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप के परिणाम इस प्रकार रहे—

  • अंडर-14 बालक वर्ग: विजेता – पोटका टीम, उपविजेता – डीके स्पोर्ट्स
  • अंडर-14 बालिका वर्ग: विजेता – श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बागबेड़ा ब्रांच; उपविजेता – पोटका टीम
  • अंडर-18 बालक वर्ग: विजेता – संत जीडीएस अकादमी; उपविजेता – श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
  • अंडर-18 बालिका वर्ग: विजेता – संत जीडीएस अकादमी; उपविजेता – होली क्रॉस स्कूल

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार (अध्यक्ष, केबीके समाजसेवी संगठन), रांची के समाजसेवी ऐरोन तथा नरेश लाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

जिला खोखो एसोसिएशन के सचिव विक्टर विजय समद ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एम. अरशद एवं डोबो चाकिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा ने दिया।

चैंपियनशिप को सफल बनाने में तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में उषा बाखला, अजय महंती, डब्ल्यू. रहमान, एम. अरशद, दयाल सिंह मेहरा, अरबाज खान, सोनू कुमार, मोहन श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, के. गोपाल राव, स्वामी सर, राजू राव सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment