मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्रिशानु राय ने पहुँचाया अस्पताल

On: March 16, 2026 11:28 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 16 At 10.24.54 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चाईबासा | जय कुमार

चाईबासा के टैगोर पार्क चौक के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मानवता का परिचय देते हुए मदद की और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जानकारी के अनुसार महादेव कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुभाष महाराणा अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविवार रात लगभग नौ बजे टैगोर पार्क चौक के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सुभाष महाराणा असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और उठने में असमर्थ हो गए। घायल अवस्था में वह दर्द से कराह रहे थे।

उसी समय वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मानवीय संवेदना दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपने वाहन से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुँचाया।

सदर अस्पताल के आपातकालीन सेवा कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि सुभाष महाराणा का दायां पैर टूट गया है और उन्हें अंदरूनी चोट भी लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुँच गए। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल घायल का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है।

इस दौरान मौके पर स्थानीय लोग मोहित चिरानियां, जीवन वर्मा, देबनाथ सरकार और कृष्णेन्दु राय भी मौजूद थे, जिन्होंने घायल की मदद में सहयोग किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Mango

मानगो के विकास पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास का हमला, बोले- जनता को छल रहे हैं जनप्रतिनिधि

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!