मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासी, महिलाएं और जवान असुरक्षित – डा. अजय कुमार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 21, 2024 9:41 PM
Follow Us:
बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासी, महिलाएं और जवान असुरक्षित – डा. अजय कुमार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ना तो आदिवासी सुरक्षित है, ना महिलाएं और ना ही फौज के जवान सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में जिस प्रकार आदिवासी महिलाओं और सेना के जवानों पर अत्याचार व अपराध बढ़े वह चिंता का विषय है. आदिवासी, महिलाएं के साथ बलात्कार एवं अपहरण जैसी घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है. लेकिन भाजपा के नेता इस संबंध में मूकदर्शक बने हुए है.

Netaji 3

डा. अजय ने कहा कि भाजपा शासन के तहत ओडिशा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई हैं. उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर के पास भरतपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों द्वारा एक महिला वकील, जो सेना के एक कप्तान की मंगेतर भी है, के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई. लेकिन ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं बोला, सिर्फ मूकदर्शक बने रहे. लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत ने ओडिशा के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिख कर न्याय दिलाने की मांग की है. इससे पहले 30 अगस्त को संबलपुर के नाकटीदेउल थाना क्षेत्र के साहेबी गांव में महिला नहाने के लिए पास के नाले में गई थी.

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: शताब्दी मजुमदार बनीं नई एसडीओ, छह अन्य अधिकारियों का भी तबादला।

जब महिला कई दिनों तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद, 1 सितंबर को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर झारबेड़ा जंगल के भीतर एक गड्ढे में उसका नग्न शरीर पाया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर आरोप लगाया कि महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई.

वहीं 8 सितंबर को ढेंकनाल जिले के भापुर गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला के साथ युवकों के एक समूह ने सामूहिक बलात्कार किया था. इस घटना ने पूरे ओडिशा राज्य के समुदायों को झकझोर कर रख दिया है.

16 सितंबर को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक 18 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ उसके प्रेमी सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. 17 सितंबर को नबरंगपुर जिले में तेंतुलीखुंटी पुलिस सीमा के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. इन घटनाओं पर ना तो ओड़िशा के मुख्यमंत्री कुछ बोलने को तैयार हैं और ना ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व.

यह भी पढ़ें : मुरली पारामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज जमशेदपुर में स्वच्छता अभियान।

डा. अजय ने कहा कि आदिवासियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले झारखंड के बीजेपी नेताओं को अपनी पार्टी की नेत्री सीमा पात्रा के संबंध में भी लोगों को बताना चाहिए. किस तरह सीमा पात्रा ने महीनों तक आदिवासी महिला सीमा खाखा पर जुल्म ढ़ाए थे.

डा. अजय मे कहा कि देशभर में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो बलात्कारियों को संरक्षण देती है. महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोपी बृजभूषण शरण सिंह, उन्नाव कांड का कुलदीप सेंगर, बीएचयू गैंगरेप के आरोपी व भाजपा के पदाधिकारी हो बिलकिस बानो के गुनहगार अपराधी ये लिस्ट बहुत लंबी है. जिसमें भाजपा ने हर बार सिर्फ बलात्कारियों का ही साथ दिया है.

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब मणिपुर की घटना में सर्वोच्च न्यायालय को कहना पड़ा कि संवैधानिक लोकतंत्र में औरतों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने को स्वीकार नहीं किया जा सकता. अगर केंद्र सरकार और मणिपुर राज्य सरकार इस मामले में कार्यवाही नहीं करती तो हम करेंगें.

डा. अजय ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में सेना का जवान भी सुरक्षित नहीं है. पिछले दिनों इंदौर के मऊ में दो सैन्य अधिकारियों की पिटाई की गई, और उनकी दो महिला मित्रों में से एक के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, जब वे इंदौर जिले में पिकनिक पर गए थे. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की थी.

मणिपुर में उस आर्मी ऑफिसर की बात अभी भी कानों में गूंजती है “”मैंने कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी था। मैंने देश की रक्षा की, लेकिन मुझे दुख है कि अपनी सेवानिवृत्ति के बाद मैं अपने घर, अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका. इतना ही नहीं मणिपुर में छुट्टी पर आए सेना के जवान सिपाही सेरटो थांगथांग कोम का अपहरण कर हत्या कर दी गई. जयपुर थाने में सेना के जवान को नंगा करके पीटा गया.

डा. अजय ने बताया कि 2018 में मुरैना जिले में एक बीजेपी नेता ने सेना के जवान को गोली मार दी. वहीं देश की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों की शहादत पर रामपुर (उत्तर प्रदेश) से तत्कालीन बीजेपी सांसद नेपाल सिंह ने रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सेना के जवान हैं तो मरेंगे ही. ये भाषा है बीजेपी नेताओं की आप अंदाजा लगा सकते है कि इन राष्ट्रवादियों का चाल और चरित्र क्या है.

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied