मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

दीपका खदान में दर्दनाक हादसा,ड्यूटी के दौरान ड्राइवर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन,कंपनी पर गंभीर आरोप

On: March 18, 2026 3:27 PM
Follow Us:

कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल दीपका खदान में एक दर्दनाक हादसे के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। यहां एक निजी कंपनी में कार्यरत ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और साथी ड्राइवरों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ड्यूटी के दौरान अचानक गिरा ड्राइवर

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जानकारी के अनुसार अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े (32 वर्ष) कलिंगा कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दूसरी शिफ्ट के दौरान वह अपनी चलती गाड़ी को किनारे खड़ी कर नीचे उतरा और अचानक जमीन पर गिर पड़ा मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने देखा कि उसकी सांसें चल रही थीं लेकिन हालत गंभीर थी

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

घटना की सूचना मिलने पर कंपनी प्रबंधन की ओर से उसे एनसीएच अस्पताल ले जाया जा रहा था। किन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई

परिजनों और ड्राइवरों का प्रदर्शन

घटना के बाद बुधवार सुबह से मृतक के परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कंपनी का मुख्य गेट जाम कर दिया प्रदर्शन के कारण खदान का काम प्रभावित हो गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

कंपनी पर मामला दबाने का आरोप

मृतक के परिवार का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है परिजनों का कहना है कि उन पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन और कंपनी से कई मांगें रखी हैं:

  • मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा
  • परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी
  • हादसे की निष्पक्ष जांच
  • खदान में सुरक्षा मानकों की समीक्षा

पुलिस मौके पर पहुंची

दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक शव को अस्पताल से उठाने नहीं दिया जाएगा और चक्काजाम जारी रहेगा दीपका खदान में हुए इस हादसे ने श्रमिक सुरक्षा और कंपनी प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन और कंपनी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment