मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गोविन्दपुर: तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, चोरी का सामान और हथियार बरामद

On: November 18, 2025 3:06 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम: 17 नवंबर 2025 की रात 10 बजकर 05 मिनट पर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास पहाड़ के नीचे नए रोड के पास जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

छापेमारी दल का गठन और कार्रवाई

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक महोदय, नगर के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

दल ने तत्काल बताए गए स्थान पर पहुँच कर सघन सर्च अभियान चलाया। नया रोड के बाईं ओर काली मंदिर के पास पहाड़ी के नीचे जंगल में कुछ दूर आगे बढ़ने पर, पुलिस बल ने तीन व्यक्तियों को आपस में लड़ते-झगड़ते देखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया

बरामदगी और गिरफ्तारी

पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, तीनों अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए नकदी और आभूषण भी पाए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया। तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. सैयद अजहर इमाम उर्फ अजहर इमाम उर्फ पी० एम० उर्फ पॉकेटमार (उम्र करीब 24 वर्ष), जुगसलाई निवासी।
  2. मोहम्मद असदउल्लाह उर्फ असद (उम्र करीब 21 वर्ष), आजादनगर निवासी।
  3. समीर खान (उम्र करीब 21 वर्ष), आजादनगर निवासी।

शातिर अपराधी ‘पॉकेटमार’ के निशानदेही पर बड़ी बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक, सैयद अजहर इमाम उर्फ पॉकेटमार, एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में 11 मामले दर्ज हैं और जो वर्तमान में 05 अन्य मामलों में वांछित था।

अजहर इमाम की निशानदेही पर पुलिस ने विष्टुपुर से 13.95 ग्राम सोने का टुकड़ा तथा जुगसलाई से 02 अदद सोने के झुमके (कुल वजन 8.46 ग्राम) भी बरामद किए। इन बरामदगी से 5 गंभीर आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें मानगो, बिष्टुपुर, गोविंदपुर और सोनारी थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।

जब्त सामानों का विवरण

पुलिस ने अपराधियों के पास से लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान और हथियार जब्त किया है:

क्र. सं.जब्त सामान का विवरणअनुमानित मूल्य
1.देशी कट्टा (01), 8 एमएम गोली (01)
2.चांदी का पायल (02 अदद), चांदी का कमरबंद (01 अदद)लगभग ₹50,000
3.सोना का टुकड़ा (13.95 ग्राम), सोने का झुमका (02 अदद, 8.460 ग्राम)लगभग ₹2.5 लाख
4.नगद राशि₹3,000
5.मोबाइल फोन06 अदद

इस संबंध में गोविन्दपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से शहर में हुई चोरी और लूट की कई वारदातों के उद्भेदन में मदद मिली है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment