मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गरीब नाश्ता दुकानदार को धमकाना पड़ा महंगा, समाजसेवी विकास सिंह ने दिलाई बकाया राशि!

On: October 30, 2025 9:25 PM
Follow Us:
The News Frame 43
  • मानगो में दबंग गैरेज मिस्त्री की दादागिरी: गरीब नाश्ता दुकानदार को धमकाकर ₹1870 का नाश्ता किया हज़म, समाजसेवी विकास सिंह ने दिलाई न्याय!
  • ₹1870 का नाश्ता उधार, ऊपर से दुकानदार को दुकान उजाड़ने की धमकी! मानगो NH33 पर गैरेज मिस्त्री अफसर अंसारी की दादागिरी।
  • आखिरकार विकास सिंह के पहुंचने पर पिंटू मोदक को बकाया राशि और न्याय मिलने की जगी आस।

मानगो, जमशेदपुर। एनएच-33, स्मार्ट बाजार के समीप एक गरीब नाश्ता विक्रेता को एक गैरेज मिस्त्री द्वारा लंबे समय से धमकाने और बकाया नाश्ते की रकम न चुकाने का मामला सामने आया है। स्थानीय नेता एवं समाजसेवी विकास सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पीड़ित दुकानदार को न्याय मिला।

क्या है पूरा मामला?
समता नगर के रहने वाले पिंटू दास मोदक मानगो NH 33 पर नाश्ते का ठेला लगाकर मुश्किल से गुज़ारा करते हैं। पिंटू ने आरोप लगाया है कि उनके बगल में गैरेज चलाने वाला अफसर अंसारी पिछले एक साल से उनके ठेले से लगभग ₹1870 का नाश्ता उधार खा चुका है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

धमकी से टूटा दुकानदार
पिंटू मोदक ने बताया कि जब भी वह अपनी मेहनत की कमाई का पैसा मांगते थे, तो अफसर अंसारी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और दुकान उजड़वा देने की धमकी देता था। पिंटू ने रोते हुए यह भी कहा कि “मैंने उनसे कई बार विनती की कि मैं गरीब आदमी हूँ, मेरी जमा पूंजी खत्म हो गई है, आप प्रत्येक माह ₹200 करके ही दे दीजिए, लेकिन उसने एक पैसा नहीं दिया।” इस लगातार आर्थिक शोषण और धमकी से पिंटू मोदक बुरी तरह से टूट गए थे।

वीडियो

विकास सिंह ने लिया संज्ञान
आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित पिंटू मोदक ने आखिर में स्थानीय नेता और समाजसेवी विकास सिंह से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, विकास सिंह तत्काल पिंटू मोदक के दुकान पर पहुंचे।

वहां उन्होंने गैरेज मिस्त्री अफसर अंसारी को सबके सामने कड़ी फटकार लगाई और उसे तत्काल पिंटू मोदक का सारा बकाया चुकाने का निर्देश दिया। समाजसेवी के हस्तक्षेप और सख्ती के बाद, अफसर अंसारी को झुकना पड़ा और उसने जल्द ही पिंटू मोदक को बकाया नाश्ते की राशि भुगतान करने की बात स्वीकार की।

समाजसेवी विकास सिंह ने कहा, “किसी भी छोटे और गरीब दुकानदार को इस तरह से धमकाना और उनकी कमाई पर डाका डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

इस घटना ने एक बार फिर छोटे दुकानदारों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर किया है और समाजसेवी के हस्तक्षेप से पिंटू मोदक को राहत मिली है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Add A Heading 12 3

Chitrakoot गैंगरेप मामला नकली वनकर्मी बनकर छात्रा से दरिंदगी मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

TNF 2 2

रक्षक ही बना भक्षक? Gorakhpur में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या CCTV फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी हिरासत में

Untitled Design 5 12

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Untitled Design 4 9

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260730 150620

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!