मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर में आरम्भ हो रहा SIR, उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया

On: December 31, 2025 8:20 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 31 At 4.20.09 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया की समीक्षा बैठक।
  • शहरी क्षेत्र में मतदाता सूची की मैपिंग में सुधार करने के लिए बेहतर आपसी समन्वय आवश्यक – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने कहा जिला अंतर्गत छः विधानसभा क्षेत्रों के शहरी क्षेत्र में मतदाता सूची की मैपिंग में सुधार करने के लिए बेहतर आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होने बीएलओ सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ प्री-एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के कार्यों में लगे सभी लोगों को अगले एक साप्ताह में फोकस हो कर काम करने का निदेश दिया। विशेष तौर पर शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय पदाधिकारियों को बेहतर रणनिति के साथ फिल्ड विजिट करने के साथ साथ आंकड़ा का अपडेट करने पर बल दिया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कम मैपिंग वाले क्षेत्रों में पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ने एवं मैपिंग के कार्य को गति देने को कहा।बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने एवं नियमित समीक्षा करने का निदेश दिया। इसके अलावे अनुपस्थित मतदाताओं तथा ब्लैक एण्ड वाईट फोटो अथवा अस्पष्ट फोटोग्राफ की पहचान कर उसको अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है। खासकर शहरी क्षेत्र में मैपिंग का काम के लिए विशेष रणनिति बनाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने पूर्वी सिंहभूम जिला के 47-जुगसलाई (अ.जा.), 48-जमशेदपुर पूर्व तथा 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचकों से अपील किया कि वर्तमान निर्वाचक नामावली में अपना नाम SIR 2003 में सर्च करके अपने सम्बन्धित बूथ के BLO को (BLO की सूचि https://voters.eci.gov.in पर जाकर Book a call with BLO पर उपलब्ध है) दूरभाष पर उपलब्ध कराए। झारखण्ड राज्य के लिए https://ceo.jharkhand.gov.in पद पर सर्च कर सकते है तथा यदि 2003 SIR में झारखण्ड राज्य के बाहर नाम है, तो https://voters.eci.gov.in पर सर्च कर अपना विवरणी प्राप्त कर सकते हैं।

सर्च में दिक्कत आने पर Toll Free No- 1950/7992311534/ 7004922797 पर Call करके भी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। सभी निर्वाचकों से अनुरोध है कि दिनांक 04.01.2026 तक 2003 SIR की विवरणी उपलब्ध करायें तथा स्वच्छ एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली निर्माण में सहभागिता बनें।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी ऑफलाइन तथा वर्चुवल माध्यम से उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!