मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरसों की खेती तथा तेल पेराई की आधुनिक पद्धतियां, प्रसंस्करण व्यवस्था एवं गुणवत्ता प्रबंधन की प्रक्रिया से किसानों को अवगत कराना उद्देश्य… उपायुक्त

On: August 29, 2025 9:09 PM
Follow Us:

Jamshedpur: पटमदा एवं डुमरिया प्रखंड (लखाईडीह गांव) के किसान प्रतिनिधि गुमला स्थित सरसों तेल उत्पादन, प्रसंस्करण इकाई के अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की पहल पर पटमदा एवं डुमरिया प्रखंड (लखाईडीह गांव) के किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) से जुड़े कुल 20 प्रतिनिधि दिनांक 29 एवं 30 अगस्त, 2025 को गुमला स्थित सरसों तेल उत्पादन इकाई के दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सरसों उत्पादन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, तेल प्रसंस्करण, विपणन प्रबंधन तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को सरसों तेल उत्पादन इकाई की कार्यप्रणाली एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी के साथ-साथ, सरसों की खेती तथा तेल पेराई में अपनाई जाने वाली आधुनिक पद्धतियाँ, प्रसंस्करण व्यवस्था एवं गुणवत्ता प्रबंधन की प्रक्रिया, आधुनिक तकनीकों के सही उपयोग की विधि, तेल विपणन प्रणाली एवं बेहतर बाजार प्रबंधन के उपाय, मूल्य श्रृंखला विस्तार एवं किसान समूहों की आय वृद्धि की संभावनाएँ बताई जाएंगी। साथ ही प्रतिभागियों को यह भी अवगत कराया जाएगा कि यदि पटमदा एवं डुमरिया प्रखंड इस मॉडल को अपनाते हैं तो गुमला तेल उत्पादन इकाई किस प्रकार तकनीकी सहयोग, संस्थागत मार्गदर्शन एवं सतत् परामर्श उपलब्ध करा सकती है।

उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन यात्रा से किसानों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा और वे स्थानीय स्तर पर सरसों आधारित उद्यम स्थापित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकेंगे। आशा है यह पहल किसानों की आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment