📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

On: July 29, 2024 11:35 PM
Follow Us:
टास्क

खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध सख्ती के दिए निर्देश।

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खनन टास्क फोर्स के कार्यो की समीक्षा की गई । जिलांतर्गत सभी बालूघाट संचालन व अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, ईंट भट्ठा संचालन व अवैध संचालकों पर कार्रवाई, रॉयल्टी संग्रहण, माइनिंग ईनफोर्समेंट के लिए वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय आदि के बिन्दु पर समीक्षा हुई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने खनन टास्क फोर्स को निर्देश दिया कि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी करें तथा एनजीटी के गाइडलाइन के आलोक में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें । जिला परिवहन पदाधिकारी और एसडीएम को बिना नंबर प्लेट के वाहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई में वाहनों के जब्ती का निदेश दिया गया। उन्होने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खनन कार्य विभागीय प्रावधानों के अनुसार ही हो, रोस्टर बनाकर बालू घाट पर खनन की जांच करें।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त के अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

जिला खनन टास्क फोर्स को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन और भंडारण नहीं हो जिससे कि सरकारी राजस्व की क्षति हो। अवैध खनन पर चालान काटने और सुसंगत कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रदूषण बोर्ड को जिला अन्तर्गत सभी ईंट भट्टों का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया, साथ ही संचालित वित्तीय वर्ष में सभी ईट भट्टों से शत प्रतिशत राजस्व वसूली की बात कही गई। खनन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment