📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीलक्ष्मीनारायण की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पांच दिनों का महायज्ञ संपन्न।

On: July 7, 2024 9:21 PM
Follow Us:
महायज्ञ

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय रहे प्रमुख यजमान,पांच दिनों तक लगातार गूंजता रहा रामधुन, भक्तिमय रहा माहौल,पांचवे दिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद हजारों लोगों ने ग्रहण किया महाभोग।

जमशेदपुर :  श्री लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पांचवें और अंतिम दिवस रविवार को सुबह सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। श्री लक्ष्मी नारायण, शिव परिवार, हनुमान जी, काली जी आदि की मंत्रोच्चारण के मध्य प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन हुआ और उसके पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस प्रकार बीते पांच दिनों से चली आ रही विभिन्न देवी-देवताओं की पूजन विधि आज संपन्न हो गई।

यह भी पढ़े :झारखंड रत्न मिलने पर डॉक्टर ताहिर हुसैन सम्मानित हुए, टीम “जय हो” के द्वारा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस पांच दिनी महायज्ञ के प्रमुख यजमान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय थे। विशिष्ट यजमानों में स्थानीय लोग शामिल रहे। बाद में प्रभु का प्रसाद (महाभोग) हजारों लोगों ने ग्रहण किया। आज से भक्तजन यहां प्रतिदिन पूजा कर सकेंगे।

 महायज्ञ

पांच दिनों तक चले इस प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में हजारों लोग शामिल हुए। इन पांच दिनों में महायज्ञ परिसर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। मंदिर परिसर में एक यज्ञवेदी बनाया गया था। समस्त धार्मिक अनुष्ठान वहीं संपन्न हुए। इस यज्ञ वेदी के ठीक बगल में रामधुन गाने वाली स्त्री-पुरुषों का दल था जो निरंतर रामधुन गाता रहा।

यह भी पढ़े :श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के देवता पूजन और अग्नि स्थापन से भक्तिमय हुआ माहौल।

पांच दिनों तक चले इस महायज्ञ को सफल बनाने में सर्वश्री आशुतोष राय, हरेराम सिंह, अनिकेत सिंह, असीम जी, मुकेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह आदि की महती भूमिका रही। यह पूरा महायज्ञ बेगुसराय से पधारे प्रख्यात पंडित गौरीशंकर ठाकुर जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment