📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने नौ सूत्री मांग को लेकर किया कलम बन्द हड़ताल।

On: July 19, 2024 11:25 AM
Follow Us:
मांग

सरकार ने पेंशन दिया है, हमें उम्मीद है होगी हमारी सभी मांग पूरी – मयंक कुमार

रिपोटर : जय  कुमार

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चाईबासा : झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) रांची द्वारा अपने नौ सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष महाधरना आयोजित है आंदोलन का बिगुल फूँक चूका है। समाहरणालय संवर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन दुबे तथा महासचिव बीरेंद्र कुमार यादव की अगुवाई मे आंदोलन की रूप रेख तैयार कर ली गयी है। पुरे राज्य के समाहरणालय कर्मियों ने एक स्वर मे अपनी नौ सूत्री मांगो को जायज कहते हुए पत्र के माध्यम से सरकार को इससे अवगत भी कराया है तथा जल्द लागु करने का अनुरोध किया है परन्तु सरकार के तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है।

ह भी पढ़े :आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में कांग्रेस कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुलाई गई है – जिला अध्यक्ष।

इस कड़ी मे सभी जिलों के प्रखंड, अंचल, अनुमंडल तथा जिला मुख्यालय के कर्मियों द्वारा सर्वप्रथम काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया। वहीं सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे के बाद से कलम बन्द हड़ताल किया है। बताते चले की संघ द्वारा ग्रेड वेतन मे बदलवा, पदनाम मे सुधार, प्रोन्नति मे कालावधि को घटना, एमएसीपी 10 के जगह 8 वर्षों मे स्वीकृत करना, अनुसेवियों को लिपिक मे प्रोन्नति, सविंदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करना, आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों को सीधे सरकार के तहत अनुबंध पर नियुक्त करना, प्रसाशी पदाधिकारी के ग्रेड वेतन 5400 किया जाने नौ सूत्री मांग मे शामिल है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ललीतेश्वर महतो ने संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचना है। हमारी सभी मांग जायज है सरकार इस पर जरूर विचार करेंगी। वहीं जिला सचिव मनोज कुंटिया ने कहा की मुख्यमंत्री सदैव कर्मियों के हित के लिए कार्य करते है। उम्मीद हीं नहीं पूरा भरोसा है की हमारी नौ सूत्री जायज मांगों पर अविलम्ब विचार करेंगे। जिला संयुक्त सचिव मयंक कुमार ने कहा की निम्नवर्गीय लिपिकों का ग्रेड वेतन बेहद चिंताजनक है तथा उनके पदनाम मे भी सरकार को सुधार करना चाहिये।

यह भी पढ़े :एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर लोगों में उत्साह

मुख्यमंत्री ने हमें पेंशन का लाभ प्रदान किया है वो हमारी जायज मांगो के साथ भी कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिले मे जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो, सचिव मनोज कुंटिया, कोषाध्यक्ष सुनील बड़ाइक, उपाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व मे प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के कर्मियों ने कलम बन्द हड़ताल किया। जिसमे मुख्य रूप से स्थापना शाखा के कार्यालय अधीक्षक रूप सिँह बानरा, डोबरो देवगम, हरी कृष्ण लागुरी, श्याम प्रसाद, प्रधान लिपिक वील्सन डांहग्गा, ऋषि बोईपाई, गुमड़ी आलडा, सदानंद रजक, निरल केरकेट्टा, सुशील प्रधान, दिलीप बिरुवा, राजेंद्र कुंकल लिपिक मनीषा कुमारी, अरुण महाराणा, कुमार अभिषेक, पवन तांती, सुमन प्रधान, सुनीता सुंडी, मनीषा गोप विक्रम बानरा, अनिल कुमार सहित अन्य समाहरणालय कर्मी शामिल थे

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment