मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

केशवारी चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की मांग तेज – सरिया में रविदास महासभा की प्रेस वार्ता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 27, 2025 7:36 PM
Follow Us:
The News Frame 20
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरिया : सरिया थाना के समीप रविदास महासभा द्वारा शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें केशवारी चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की जोरदार मांग उठाई गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र रविदास और प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेंद्र रविदास ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्ष 1982 से ही स्थानीय समाज के सभी वर्गों एवं राजनीतिक दलों के सहयोग से केशवारी चौक पर बाबा साहब की जयंती और पुण्यतिथि मनाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से यह तय हुआ था कि यहां भविष्य में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

हालांकि हाल के दिनों में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा उक्त स्थान पर गोलंबर बनाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू की गई। रविदास महासभा ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लगाने के बावजूद वहां तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न किया गया, जिसे महासभा ने निराशाजनक बताया।

रविदास महासभा ने स्पष्ट कहा कि—

“केशवारी चौक बाबा साहब के नाम पर इतिहास और जनभावना से जुड़ा है। यही प्रतिमा स्थापना का उचित स्थान है।”

संगठन ने यह भी सुझाव दिया कि शहर में अन्य कई चौक हैं जहाँ अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जा सकती है और इस दिशा में सभी समाजों का सहयोग भाजपा को मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित शामिल रहे

  • मुरली रविदास (उपसचिव)
  • मनोज रविदास (सेवानिवृत्त शिक्षक)
  • लड्डू रविदास
  • सोहन दास
  • तेजलाल रविदास
  • छोटेलाल रविदास
  • प्रयाग रविदास
  • भीम रविदास
  • राजेश रविदास
  • राजेंद्र दास

रविदास महासभा ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि व्याप्त विवाद समाप्त हो सके और जनमानस की भावनाओं का सम्मान हो।

वीडियो बनाये:

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment