📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर और मानगो पर भारी एवं हल्के यातायात वाहनों का बोझ इस योजना के पूरा होने पर काफ़ी कम हो जाएगा – सरयू राय 

On: September 12, 2024 9:02 PM
Follow Us:
विधायक सरयू राय
जमशेदपुर :  लिट्टी चौक, जमशेदपुर से एनएच-33, भिलाई पहाड़ी तक स्वर्णरेखा नदी पर चार लेन पुल और 3.681 किलोमीटर चार लेन सड़क बनाने की योजना लागू करने हेतु न्यूनतम दर वाले निविदादाता मेसर्स सतीश कुमार, राँची को कार्यादेश जारी करने का रास्ता साफ़ हो गया. इस आशय का पत्र पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर के आज भेज दिया है और उनसे अनुवर्ती कार्रवाई करने के लिए कहा है.
निविदा में कुल 6 संवेदकों ने भाग लिया. मे० सतीश प्रसाद की दर न्यूनतम पाई गई जो प्राक्कलित राशि से 10.72 प्रतिशत कम है. इस योजना पर कुल 49.72 करोड़ रुपए खर्च होगे. न्यूनतम दर वाले संवेदक को कार्यादेश मिलते ही शिलान्यास की औपचारिकता पूरी होगी और तदुपरांत पुल निर्माण का कार्य आरम्भ हो जाएगा.
मुझे प्रसन्नता है कि विगत तीन वर्ष से यह जनहितकारी योजना लागू कराने के लिए मैं प्रयासरत था. विधानसभा मे सवाल उठाया. मुख्यमंत्री से लेकर पथ निर्माण विभाग के सचिव, अभियंता प्रमुख, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों से मिलकर पुल का डिज़ाइन तैयार करवाया, टाटा स्टील से एनओसी दिलवाया. बीच-बीच में निराशा भी हुई, पर अंततः लक्ष्य पूरा होने का संतोष है.
मैं इस कार्य में मनोयोग से लगने वाले तथा कदम-कदम पर सहयोग करने वाले अधिकारियों एवं अभियंताओं के प्रति इस महती कार्य को निर्विघ्न पूरा करने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ और हृदय की गहराई से उन्हें धन्यवाद देता हूँ. मैं उम्मीद करता हूँ कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय इस योजना का शीघ्र शिलान्यास करेंगे ताकि इसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके.
जमशेदपुर और मानगो पर भारी एवं हल्के यातायात वाहनों का बोझ इस योजना के पूरा होने पर काफ़ी कम हो जाएगा.
ह॰/-
सरयू राय
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment