मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

महादेवशाल मंदिर के सामने रेलवे स्टेशन पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी

On: October 27, 2025 7:42 PM
Follow Us:
महादेवशाल मंदिर के सामने रेलवे स्टेशन पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

चाईबासा । जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर के सामने रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर फुटओवर ब्रिज के पिलर के नीचे लाश देखी और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। वह लाल-सफेद चेक टी-शर्ट और मिट्टी रंग की पैंट पहने हुए था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment