मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के शैक्षणिक कैलेंडर का भव्य उद्घाटन विधायक श्री सोमेश सोरेनजी द्वारा किया गया।

On: January 3, 2026 2:08 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के तहत चलने वाले मुरली पैरामेडिकल कॉलेज मुरली इंटर कॉलेज और मुरली पब्लिक स्कूल का, दिनांक 3 जनवरी 2026 को में आज एक गरिमामय समारोह के दौरान कॉलेज के शैक्षणिक कैलेंडर का भव्य उद्घाटन माननीय विधायक श्री सोमेश सोरेनजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में कॉलेज के डॉक्टर श्री पीके मुरली महोदय ने माननीय अतिथि का नए साल का कैलेंडर प्रारंभ किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में माननीय विधायक महोदय ने कहा कि शैक्षणिक कैलेंडर किसी भी शिक्षण संस्थान की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली का आधार होता है। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को पूरे शैक्षणिक सत्र की स्पष्ट जानकारी मिलती है। उन्होंने मुरली इंटर कॉलेज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस कैलेंडर में शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा तिथियों, सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं अवकाशों का समावेश किया गया है, जिससे शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं- डॉ नूतन रानी, शशि कला, सुरेश मिश्रा, पीतांबर सोरेन, मिताली नमाता, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment