मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

टाटा स्टील टीम ने जीता SPSB तैराकी चैंपियनशिप का खिताब

On: July 19, 2025 12:18 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: टाटा स्टील की टीम ने एसपीएसबी (स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड) तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 34 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इस चैंपियनशिप का आयोजन टाटा स्टील द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमें आरएसपी (राउरकेला स्टील प्लांट) ने 16 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि आईएसपी (इस्को स्टील प्लांट) ने 15 अंकों के साथ द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमों ने भाग लिया, जिनमें टाटा स्टील, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, राउरकेला स्टील प्लांट और दुर्गापुर स्टील प्लांट शामिल थे।

समापन समारोह में टाटा स्टील के चीफ, एलडी1, हरि बाबू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस प्रतियोगिता में पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक राम बालक सिंह आब्जर्वर की भूमिका में मौजूद रहे। आयोजन का समन्वयन टाटा स्टील खेल विभाग के अधिकारियों फिरोज़ खान और संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment