📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया।

On: June 8, 2024 12:43 PM
Follow Us:
टाटा

जमशेदपुर :  दिनांक 7/6/2024 को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्तगणो को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह और महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 5 सेवानिवृत्त कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

यह भी पढ़े :समाजसेवी रवि जयसवाल ने दिखाई इंसानियत, नेत्रहीन भाईयों को खरीद दिया जूता और घर में भेजवा दिया अन्य जरूरत का समान।

जिनके नाम निम्नलिखित है:-

---Advertisement---
Netaji Advertisement

एक्सल से बबन सिंह, बोर एंड फेस ग्राइंडिंग से संजय कुमार शर्मा, फ्रेम असेम्बली से बिष्णु चरण दास, सी टी आर से अशोक कुमार, एल पी कॉल फैब्रिकेशन से मोहन कुमार सिंह।
सम्मान समारोह में उपस्थित हुए सेवानिवृत्त कर्मचारीगण ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान और आदर कभी किसी को नही मिला जब से आप लोगों ने सम्मानित करने का समारोह चालू किया है सभी सेवानिवृत्त को लगता है कि रिटायरमेंट से पहले जैसे यूनियन साथ मे थी रिटायरमेंट के बाद भी ये यूनियन हमारे साथ हमेशा रहेगी। आप सभी ऐसे ही मजदूर हित मे सकारात्मक सोच के साथ काम करते रहे।

अपने संबोधन में महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने कहा कि आज तक आपने जिस दायित्व के साथ अपने कंपनी टाटा मोटर्स को बुलंदियो में ले जाने का काम किया आशा करते है उसी दायित्व के साथ अब आप सभी अपने परिवार और समाज को भी आगे ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह जी ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है। आपके लिए यूनियन के लोग हमेशा साथ रहेंगे। कभी भी जरूरत हो तो हम सब आपके साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़े :टाटा स्टील यूआईएसएल ने डेंगू के खिलाफ लड़ाई में जमशेदपुर को सशक्त बनाने के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
धन्यवाद।
नवीन सुलंकी।
प्रेस प्रवक्ता
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन।
जमशेदपुर।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment