मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Swachh Survekshan Gramin 2025 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला, स्थायी स्वच्छता व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाने का दिया गया संदेश

On: June 24, 2025 11:00 PM
Follow Us:

Swachh Survekshan Gramin 2025 : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का सर्वे कार्य 26 जून 2025 से अगस्त 2025 तक किया जाना है जिसमें गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का मकसद केवल रैंकिंग प्राप्त करना नहीं है, बल्कि स्थायी स्वच्छता व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाना भी है।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी SSG-2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के द्वारा सर्वे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एव अन्य विभाग के द्वारा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं SLWM के तहत किये गये कार्यों तथा उसका उपयोग का अवलोकन किया जायेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : चक्रधरपुर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सरकार पर बरसे नेता, गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और योजनाओं की विफलता को लेकर सौंपा ज्ञापन

उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि SSG-2025 का सर्वे टीम आने से पूर्व मोबाइल एप के द्वारा फीडबैक एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी बिन्दुओं पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारियां साझा की गई।

Swachh Survekshan Gramin 2025

उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। विशेषकर उन्होंने शौचालयों, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण और स्रोत पर कूड़े के पृथक्करण जैसे बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने को कहा।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके जरिये 13 बिंदुओं पर नागरिकों की राय ली जायेगी। इनमें सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सफाई, अस्पतालों और विद्यालयों की स्वच्छता, कचरे का पृथक्करण, जल स्रोतों की स्थिति, दृश्य स्वच्छता आदि शामिल हैं। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जमशेदपुर एवं आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, पंचायती राज डीपीएम, सभी जिला समन्वयक SBMG/JJM, पीओ मनरेगा एवं सभी प्रखण्ड वॉश समन्वयक उपस्थित रहे ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment