मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कुलीतोडांग एवं बाईपी पंचायत अंतर्गत धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी. पथ निर्माण कार्य का सन्नी उराँव ने किया निरीक्षण

On: May 26, 2025 9:23 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर प्रखण्ड के कुलीतोडांग एवं बाईपी पंचायत अंतर्गत धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया। धनगॉंव से कुटाई तक 14 कि.मी. तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है वर्तमान में 50 m.m की मोटाई पर अलकतरा युक्त चिप्स बिछाई जा रही है, इसके बाद कार्य के अंतिम चरण में 25 ‌m.m की मोटाई पर महीन अलकतरा युक्त चिप्स बिछाई जायेगी बहुत जल्द जनता को समर्पित होगी धनगॉंव-कुपुई की सड़क।

Read More: सरयू राय ने किया टिनशेड निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसकी जानकारी ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा दिया गया। इस अभियान में झामुमो के वरिष्ठ नेता विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, स्थानीय जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना जोंको, बाईपी पंचायत की मुखिया श्रीमती पिंकी जोंको,प्रखण्ड सचिव ताराकांत सिजूई, झामुमो नेता प्रदीप महतो  शामिल रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment