मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Smoking cigarettes in public place – पड़ा महंगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया त्वरित एक्शन।

On: July 8, 2025 8:10 PM
Follow Us:
Smoking cigarettes in public place - पड़ा महंगा, रांची में जनसेवक निलंबित

रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक सरकारी कार्यालय में खुलेआम सिगरेट पीना (Smoking) एक जनसेवक को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश पर उपायुक्त चंदन कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के जनसेवक जगमोहन सोरेन को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।

Smoking cigarettes in public place: वायरल वीडियो

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सरकारी कर्मचारी जगमोहन सोरेन कार्यालय के अंदर बैठकर सिगरेट पीते नजर आ रहे थे। यह वीडियो के. देवराज हेस्सा नामक व्यक्ति ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया और मुख्यमंत्री को टैग कर संज्ञान लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने वीडियो देखने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी और लिखा —

यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है। विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करते हुए सूचना दें।

Smoking cigarettes in public place: तत्काल निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही उपायुक्त चंदन कुमार ने वीडियो में दिख रहे कर्मचारी की पहचान कर उन्हें झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 की धारा 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उप विकास आयुक्त को उनके विरुद्ध विधिसम्मत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।

के. देवराज हेस्सा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए लिखा —

आधी रात को भी एक्शन में रहने वाला मुख्यमंत्री ही जनता की सच्ची आवाज बन सकता है।

यह प्रकरण दिखाता है कि जनता की आवाज, जब प्रमाण सहित सामने आती है, तो प्रशासन भी तत्परता से कार्रवाई करता है।

उल्लेखनीय है कि 11 जून 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड संशोधन विधेयक 2021 को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

पहले यह जुर्माना मात्र ₹200 था, जिसे अब पांच गुना बढ़ा दिया गया है। यह कदम राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य और अनुशासन को लेकर सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

यह मामला स्पष्ट संकेत है कि झारखंड सरकार अब अनुशासनहीनता और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े उल्लंघनों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह त्वरित एक्शन न सिर्फ प्रशासनिक चुस्ती का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनता की भागीदारी और सतर्कता अब व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

Army ट्रेनिंग कॉलेज में युवतियों के साथ यौन शोषण के आरोप पॉडकास्ट में 4 महिलाओं ने सुनाई आपबीती

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

भाई की Murder के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास न्यायालय ने लगाया 15 हजार रुपये का जुर्माना

ड्रग तस्करों के खिलाफ Zero Tolerance: नशा मुक्त भारत के लिए सरकार की नई रणनीति कितनी प्रभावी?

Prayagraj ट्रिपल मर्डर से सनसनी किराए के कमरे में एक ही बेड पर मिले दो महिलाओं और एक पुरुष के खून से लथपथ शव

Leave a Comment