मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

छठी कक्षा की छात्रा का किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 21, 2024 1:33 PM
Follow Us:
छठी कक्षा की छात्रा का किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

क्राइम डायरी: उत्तरप्रदेश राज्य के जिला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना अंतर्गत एक मामला सामने आया है। जहाँ एक वहशी ने छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा का लगातार दुष्कर्म कर उसे प्रेग्नेंट कर डाला।

बता दें 20 वर्षीय युवक आदिल ने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक लड़की का लगातार बलात्कार करता रहा। इसकी जानकारी घरवालों को तब हुई जब लड़की के पेट में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश गई। तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में उसे जब भर्ती कराया गया तब खबर सुनते ही घरवालों के पैरों तले जमीं खिसक गयी।

तीन महीने तक करता रहा नाबालिग के साथ दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार हॉस्पिटल में जांचोपरांत डॉक्टरों ने लड़की के पिता को बताया कि उनकी लड़की गर्भवती है। तो यह सुनकर पिता के होश उड़ गए। इस बारे में पिता ने सख्ती से अपनी बेटी से पूछा तो डरते हुए लड़की ने अपने पिता को सब कुछ सच सच बता दिया। उसने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में पिछले तीन महीने से आदिल घर आता था और उससे सम्बन्ध बनाता था।

जान की धमकी देकर करता था बलात्कार

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को यह बात बताई की लड़की ने उसे जानकारी दी है कि एक दिन आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे बलात्कार किया था, उस दिन से उसका यौन शोषण वह लगातार करने लगा।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जब उसके पिता अपने कार्यस्थल पर जाते थे, तब नाबालिग लड़की घर पर अकेली रहती थी और मौका देख आरोपी घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करता था। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की की मां पिता से झगड़ा करने के बाद घर अपने मायके में रह रही थी।

आरोपी ने लड़की की मां को भी धमकाया

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि बेटी की प्रेग्नेंट होने के बारे में जानकारी मिलते ही उसकी मां आरोपी आदिल के पास गयी, जहां आरोपी ने तीखी बहस के बाद उसकी मां को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्‍सो एक्ट (POCSO Act) में दर्ज किया केस

एसीपी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आदिल के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाई करते हुए नाबालिक के साथ धमकी और बलात्‍कार जैसे जघन्य अपराध का केस दर्ज करते हुए पॉक्‍सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की क़ानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अय्याश लड़की ही निकली अपने चाचा की हत्यारिन, दो लड़को के साथ उस रात चाचा ने देख ली थी उसकी अश्लील हरकत।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment