मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

खंडवा में इंसानियत शर्मसार,90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: March 8, 2026 2:47 PM
Follow Us:
Crime88
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

खंडवा (मध्य प्रदेश): खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खेत में अकेले रह रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी महिला को घायल हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

A 2

खेत में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने खेत में बने छोटे से घर में अकेली रहती है नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खींची के मुताबिक, गुरुवार रात खाना खाने के बाद महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए।

आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चारों बदमाशों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई।

घंटों तक घायल हालत में पड़ी रही महिला

घटना के बाद आरोपी महिला को कुएं में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आसपास खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर घबरा गए और उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला पूरी रात और सुबह तक वहीं खटिया पर पड़ी रही।

भूसा खरीदने आए लोगों ने दी सूचना

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भूसा खरीदने के लिए कुछ लोग महिला के खेत पर पहुंचे उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ी बुजुर्ग महिला को देखा और तुरंत उसकी बेटी तथा पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

सूचना मिलने के बाद पुलिस और महिला की बेटी मौके पर पहुंचीं और पीड़िता को तुरंत पुनासा अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसडीओपी के अनुसार पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए एक महिला अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इलाके में गुस्सा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

इस अमानवीय घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है खंडवा की यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस दरिंदगी ने कानून व्यवस्था और समाज की संवेदनशीलता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied