मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Sensation in Sariya: लापता किशोर का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

On: July 7, 2025 8:30 PM
Follow Us:
Suspicion Murder in Sariya

सरिया (गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी टोला में उस समय हड़कंप मच गया जब लक्ष्मी अपार्टमेंट के पीछे खेत के एक कुएं से 15 वर्षीय लड़के आर्यन कुमार (पिता – संजय रविदास) का शव बरामद हुआ।

Murder Suspected in Sariya

आर्यन रविवार शाम लगभग 5 बजे से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सोमवार सुबह सरिया (Sariya) थाना में दर्ज कराई थी।

शव कुएं से मिला

रविवार की शाम से ही परिजन बच्चे की तलाश में जुटे रहे, लेकिन रात भर खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह जब परिवार ने सरिया (Sariya) थाना में लिखित शिकायत दी, उसके बाद फिर से खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान आर्यन का शव घर के पीछे खेत की ओर बने एक कुएं से मिला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही सरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यदि किसी की मौत पानी में डूबने से होती है, तो शरीर फूल जाता है, लेकिन बच्चे का शव सामान्य अवस्था में था, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।

https://www.facebook.com/share/v/1Azz23FyZR

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment