मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

विकास के लिए सड़क व पुल-पुलिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : मंत्री दीपक बिरुवा

On: April 19, 2025 10:39 PM
Follow Us:
  • चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टोंटो व हाटगम्हारिया प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का हुआ शिलान्यास
  • माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने डीएमएफटी योजना के तहत विभिन्न योजनाओ का किया शिलान्यास

चाईबासा (जय कुमार) : चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टोंटो व हाटगम्हरिया प्रखंड में डीएमएफटी मद से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को कैबिनेट मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने समारोह पूर्वक किया। इसके तहत टोंटो प्रखंड अंतर्गत चाईबासा-रोआम मुख्य सड़क से गोतोमपी होते हुए समाबासा तक पीसीसी सड़क निर्माण एवं हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जामडीह पंचायत के छोटा फुंसियां बेड़ाहातू में पुलिया निर्माण, बड़ा पुंसिया आरआईओ रोड से मृगलिंडी सीमा तक पीसीसी सड़क, कोचड़ा पंचायत अंतर्गत बकुली दियूरीसाई टोला से महाबुरुबासा तक पीसीसी सड़क निर्माण, कुईड़ा में अंकुरा बासा तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

Read more : संविधान को चुनौती देने वाले बयानों और तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सभी योजनाओं का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया गया। सड़क व पुल-पुलिया बनने की जानकारी पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मौके पर कैबिनेट मंत्री जी ने कहा कि सड़क व पुल-पुलिया जनता के लिए लाइफ लाइन है। विकास के लिए सड़क व पुल-पुलिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आवागमन की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है। क्षेत्र को विकसित करना मेरी प्राथमिकता है।

क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है। इन योजनाओं के पूरा होने से इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी जिससे विकास की संभावना बढ़ जाती है और छोटे छोटे रोजगार के अवसर मिलने लगते हैं। मंत्री जी ने निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का ध्यान में रखकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर हाटगम्हारिया जिप सदस्य प्रमिला पिंगुआ, जुडिया सिंकु, बलवंत गोप, टोंटो जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, फुलेंद्र महतो, मुन्ना सुंडी समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment