मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो नगर निगम चुनाव में होर्डिंग फाड़ सियासी घमासान।

On: February 19, 2026 5:04 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : कुमकुम श्रीवास्तव पति राजकुमार श्रीवास्तव ने लगाया आरोप मेयर प्रत्याशी का पोस्टर/ होर्डिंग बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के पति एवं बीजेपी नेता नीरज सिंह औऱ उनके लोगों ने किया यह कारनामा।

विस्तार से बताते है कि मानगो पुल के पास मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर-पोस्टर को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए जाने की घटना सामने आई है। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाला है, बल्कि लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध भी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वहीं राज कुमार श्रीवास्तव ने इस घटना का जिम्मेदार सीधे तौर पर बीजेपी नेता नीरज सिंह, विनोद राय और अन्य लोगों पर लगाये हैं। गहरी आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि असहमति व्यक्त करने के लोकतांत्रिक तरीके मौजूद हैं, परंतु तोड़फोड़ और असामाजिक गतिविधियाँ किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों की शीघ्र पहचान और कार्रवाई की माँग की है।

कुमकुम श्रीवास्तव ने इस घटना की कड़ी निंदा की ओर स्थानीय नागरिकों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment