मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पोखारी चोरी कांड का उद्भेदन, 4 अपराधी गिरफ्तार, 15–16 लाख की ज्वेलरी बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 6, 2025 8:03 PM
Follow Us:
The News Frame 17
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • 29/30 नवंबर की रात पोखारी गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
  • एमजीएम थाना व ग्रामीण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • सोने-चांदी के भारी आभूषण, मोबाइल, मोटरसाइकिल सहित सभी सामान बरामद

जमशेदपुर : पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दिनांक 29/30 नवंबर 2025 की रात ग्राम पोखारी में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने 4 अंतरजिला/आवर्ती अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गये 15–16 लाख रुपये के आभूषण, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिये हैं।

A 2

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस उपाधीक्षक पटमदा एवं थाना प्रभारी एमजीएम के संयुक्त नेतृत्व में की गई।

कैसे हुई थी चोरी

29 नवंबर को महेश गौड़ अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर भातिया समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने रात के समय ताला तोड़कर नगद राशि, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी कर लिए थे। इस मामले में वादी महेश गौड़ द्वारा एमजीएम थाना कांड संख्या – 179/2025 के तहत धारा 331(4) व 305 BNS दर्ज कराया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

एफआईआर के बाद पुलिस ने तत्काल छापामारी दल का गठन किया और वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए चोरी गये सामान, घटना में प्रयुक्त लोहे के पेचकस जैसे उपकरण, मोटरसाइकिल सहित चारों आरोपियों को 06 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सुंदर कुजूर व रोहित गोप ने अपराध स्वीकार कर लिया तथा चोरी के आभूषणों के बंटवारे की बात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते

क्रमांकआरोपी का नामपता
1सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू (19 वर्ष)रोड नं.-05, शंकोसाई, थाना ओलिडीह
2रोहित गोप (20 वर्ष)रोड नं.-05, शंकोसाई, एकतानगर, थाना ओलिडीह
3मनीष राय (25 वर्ष)मिर्जाडीह, थाना बोड़ाम
4बिक्की सिंह (35 वर्ष)डिमना बस्ती, थाना ओलिडीह

बरामद सामानों की सूची (कुल मूल्य लगभग ₹16 लाख)

✔ एक सोने का ब्रासलेट
✔ एक सोने का मंगलसूत्र
✔ एक सोने की अंगूठी
✔ कान के दो जोड़ा सोने के टॉप्स
✔ दो जोड़ा चांदी का पायल
✔ एक सोने का हार
✔ एक सोने की चेन
✔ दो चांदी के बिछिया
✔ VIVO मोबाइल व चार्जर
✔ चोरी के पैसों से खरीदा गया OPPO मोबाइल
✔ एक VOX मोबाइल
✔ चोरी में प्रयुक्त बड़ा पेचकस जैसे औजार
✔ एक स्क्रूड्राइवर
✔ एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (काला रंग)
✔ हेयर ड्रायर ब्लोअर
✔ हेयर स्ट्रेटनर
✔ उषा कंपनी का आयरन

अपराधियों का आपराधिक इतिहास

पूछताछ में आरोपी सुंदर कुजूर, मनीष राय एवं बिक्की सिंह ने बताया कि वे पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं —
🔹 सुंदर कुजूर — ओलिडीह थाना से एक बार
🔹 मनीष राय — बोड़ाम थाना में मारपीट, चोरी व छिनतई के 3 मामले
🔹 बिक्की सिंह — पश्चिम बंगाल के कटिंग थाना में एक बार जेल जा चुका

छापामारी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी

  1. श्री बचनदेव कुजूर — पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा
  2. श्री सचिन कुमार दास — पु०नि० सह-थाना प्रभारी, एमजीएम
  3. पु०अ०नि० प्रदीप वर्मा — एमजीएम थाना
  4. स०अ०नि० नरेन्द्र बिहारी सिंह
  5. आरक्षी 1001 — मो० फिरोज आलम
  6. आरक्षी 09 — राजे कुमार
  7. आरक्षी 1630 — सरोज मिश्रा
  8. गृ०र०चा० 4003 — मोनू कुमार

एमजीएम थाना एवं ग्रामीण पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पूरी चोरी की वारदात मात्र कुछ दिनों में सुलझ गई, जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। चोरी के लगभग पूरे सामान की बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे अपराधियों की निगरानी और कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMG 20260620 161536

अंधविश्वास और प्रतिशोध की आड़ में सिसकती इंसानियत: पिता खुद नाबालिक को छोड़ आता था दरिंदे के पास…

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Untitled Design 26 5

Chaibasa में युवती ने की आत्महत्या घर में फंदे से झूलता मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied