मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में संकाय सदस्यों के बीच पिकलबॉल टूर्नामेंट संपन्न

On: November 5, 2025 7:30 PM
Follow Us:
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में संकाय सदस्यों के बीच पिकलबॉल

जमशेदपुर । श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संकाय सदस्यों के बीच आयोजित इंटर-डिपार्टमेंट पिकलबॉल टूर्नामेंट में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

पुरुष डबल्स वर्ग में श्री सूर्यजीत सिंह और श्री राधेश्याम तिवारी की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं डॉ. मृ्तुंजय महतो और डॉ. अमित कुमार सिंह की जोड़ी रनर-अप रही। तीसरा स्थान डॉ. सुमित रस्तोगी और श्री अभिनव कुमार की जोड़ी को मिला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुरुष सिंगल्स वर्ग में श्री सूर्यजीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। श्री अभिनव कुमार रनर-अप रहे, जबकि डॉ. मृ्तुंजय महतो ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला सिंगल्स वर्ग में सुश्री जयश्रीमां बिस्वाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि डॉ. पूजा गुप्ता रनर-अप रहीं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी और खेल भावना को प्रोत्साहित करने की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों में आपसी समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment