📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया

On: September 4, 2024 11:17 PM
Follow Us:
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया

भिवाड़ी (मुकेश कुमार शर्मा) :  भिवाड़ी के सांथलका गांव में मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों बदमाश हार्डकोर अपराधी हैं, और उनके खिलाफ कई थानों में गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

पुलिस से पूछताछ के दौरान पता चला कि 3 दिन पहले भिवाड़ी के बिलाहेड़ी में सत्यवीर के घर में हुई आभूषणों और नगदी की चोरी भी इन्हीं बदमाशों ने की थी। पुलिस अब इनमें से एक बदमाश के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

ये दोनों बदमाश बिलाहेड़ी गांव के ही रहने वाले हैं। आकिब उर्फ दलिया के खिलाफ छह और रमजान के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, नकबजनी, चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस अब दोनों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी आपराधिक मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : JMMSY पर PIL दाख़िल करने पर आक्रोशित महिलाओं ने फूंका भाजपाइयों का पुतला

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment