मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पटना में सनसनी,दोस्त ने हॉस्टल बुलाकर की हत्या, पिटाई के बाद उतारा मौत के घाट

On: April 26, 2026 9:57 AM
Follow Us:

CRIME: राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जय महावीर कॉलोनी का है।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय शंकर प्रसाद के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के बिहारशरीफ अंतर्गत राणा बिगहा का निवासी था। बताया जा रहा है कि शंकर अपने एक स्थानीय दोस्त के बुलावे पर पटना आया था, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि यह बुलावा उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस के अनुसार, शंकर को एक छात्रावास (हॉस्टल) में बुलाया गया, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे साफ होता है कि उसे बुरी तरह पीटा गया था। आशंका जताई जा रही है कि पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद आरोपियों ने शव को हॉस्टल के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया, जहां स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद या पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि जब दोस्त ही दुश्मन बन जाएं, तो भरोसा किस पर किया जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment